सिनेमा

Golden Globes 2023 में राजामौली की फिल्म 'RRR' का जलवा, 'नाटू नाटू' ने जीता बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड

फिल्म 'आरआरआर' का 'नाटू नाटू' सॉन्ग साल 2022 के हिट ट्रैक्स में से एक रहा है। वेतरन म्यूजिक डायरेक्टर एमएम कीरावानी ने इसके तेलुगू वर्जन को कंपोज किया है। काला भैरवा और राहुल सिप्लीगुंज ने  इसे लिखा है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2023 में एसएस राजामौली की फिल्म RRR का जलवा देखने को मिला है। फिल्म RRR के 'नाटू नाटू' सॉन्ग ने बेस्ट सॉन्ग अवॉर्ड जीत लिया है। गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स लेने के लिए कीरावानी स्टेज पर पहुंचे थे। गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स अमेरिका के कैलिफोर्निया के बवर्ली हिल्स स्थित बवर्ली हिल्टन में आयिजत किया जा रहा है। फिल्म 'आरआरआर' दो कैटगरी के लिए गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में नॉमिनेट हुई है। यह नॉन इंग्लिश लैंग्वेज और बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग मोशन पिक्चर के लिए नॉमिनेट हुई है।

फिल्म 'आरआरआर' का 'नाटू नाटू' सॉन्ग साल 2022 के हिट ट्रैक्स में से एक रहा है। वेतरन म्यूजिक डायरेक्टर एमएम कीरावानी ने इसके तेलुगू वर्जन को कंपोज किया है। काला भैरवा और राहुल सिप्लीगुंज ने  इसे लिखा है। गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2023 के लिए नॉमिनेशन्स की घोषणा 12 दिसंबर 2022 को हुई थी।

फिल्म 'आरआरआर' एक फिक्शनल फिल्म है। फिल्म की कहानी दो बहादुर क्रांतिकारियों पर आधारित है, सिताराम राजू और कोमाराम भीम। कहानी 1920 के दशक की दिखाई गई है। फिल्म में राम चरण, जूनियर एनटीआर, आलिया भट्ट और अजय देवगन नजर आए। आलिया और अजय का स्पेशल अपीयरेंस था। यह फिल्म पिछले साल मार्च के महीने में थिएटर्स में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट इस फिल्म ने ग्लोबल लेवल पर 1200 करोड़ रुपये का व्यापार किया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने माना- लोगों को ईरान युद्ध पसंद नहीं आया, पेट्रोल की कीमतें बढ़ना भी चुनाव में हार की बड़ी वजह

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वायु प्रदूषण को लेकर मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई आतिशबाजी पर बैन, BMC का आदेश

  • ,
  • महाराष्ट्र: गोकुल विवाद पर कोल्हापुर में किसानों का प्रदर्शन, सरकार के अध्यादेश के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर

  • ,
  • इंटरव्यू: ‘झारखंड में उर्दू की स्थिति चिंताजनक, लेकिन अस्तित्व बचाने का संघर्ष भी जारी’, मो. अनज़र

  • ,
  • दुनिया की खबरें: डेमोक्रेट्स की जांच की तैयारी, ट्रंप-न्याय मंत्रालय के सख्त रुख से बढ़ा तनाव, होर्मुज खोलने का प्लान बरकरार