सिनेमा

सिनेजीवन: तुनिषा केस में शीजान को राहत और तब्बू ने बताई कुंवारे रहने की वजह, अजय देवगन का नाम लेकर कहा...

एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामले में आरोपी एक्स बॉयफ्रेंड और को-स्टार शीजान खान को बड़ी राहत मिली है और अभिनेत्री तब्बू ने अपने कुंवारे रहने की वजह बताई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

तुनिषा शर्मा सुसाइड केस में शीजान खान को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी जमानत

एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामले में आरोपी एक्स बॉयफ्रेंड और को-स्टार शीजान खान को बड़ी राहत मिली है। महाराष्ट्र की एक अदालत ने शीजान को जमानत दे दी है। बता दें 21 साल की तुनिषा शर्मा ने 24 दिसंबर 2022 को महाराष्ट्र के पालघर के वसई इलाके में शो 'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' के सेट पर आत्महत्या कर ली थी। एक्ट्रेस की लाश सेट के ड्रेसिंग रूम में लटकी मिली थीं। 25 दिसंबर 2022 को एक्ट्रेस की मां वनीता ने अपनी बेटी को आत्महत्या के लिए कथित रूप से उकसाने के आरोप में शीजान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने एक्टर को गिरफ्तार कर लिया था। पहले कई बार शीजान की जमानत याचिका खारिज कर दी गई थी। 2 महीने से ज्यादा जेल में बंद रहने के बाद कोर्ट ने शीजान को जमानत दे दी है।

फोटो: सोशल मीडिया

तब्बू ने बताई कुंवारे रहने की वजह, कहा- ‘अजय देवगन आज बहुत पछताते होंगे’

अभिनेत्री तब्बू की शानदार एक्टिंग के लोग दीवाने हैं 52 साल की उम्र में भी तब्बू फिल्मों में दमदार रोल प्ले कर रही है। तब्बू से कई बार उनकी शादी को लेकर सवाल पूछे जाते हैं। अब एक इंटरव्यू में तब्बू ने शादी न करने की वजह बताई है। तब्बू ने खुलासा किया है कि उनके शादी न करने की वजह अजय देवगन है। कुछ समय पहले तब्बू ने एक इंटरव्यू में अजय देवगन पर खुद के कुंवारे रहने का आरोप लगाया था। तब्बू ने अजय देवगन के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की थी। इंटरव्यू में तब्बू ने बताया कि वो जब छोटी थीं तो अजय देवगन उनके पड़ोसी हुआ करते थे। तब्बू के भाई समीर और अजय देवगन मिलकर उन पर खास नजर रखते थे। अगर कोई लड़का उनके पास आने की कोशिश भी करता था तो वो उसे धमकी देकर भगा देते थे। इसलिए तब्बू ने अपने सिंगल रहने का दोष अजय देवगन के माथे मढ़ दिया। तब्बू ने ये भी कहा कि ‘मुझे उम्मीद है कि अजय देवगन इसके लिए आज बहुत पछताते होंगे.’

होम्बले फिल्म्स ने 22 दिसंबर 2023 को अपनी अपमकिंग फिल्म 'युवा' रिलीज करने का किया एलान

होम्बले फिल्म्स ने अपने एक और नए वेंचर की घोषणा की है। इस फिल्म का टाइटल 'युवा' है और ये एक फैमिली ड्रामा है जिसे संतोष आनंदराम द्वारा निर्देशित किया जाएगा। फिल्म में दमदार स्टोरीटेलिंग के साथ जबरदस्त एक्शन सीन्स भी शामिल होंगे। 'युवा' मैटिनी आइडल डॉ राजकुमार के पोते की पहली फिल्म होगी, जो इसे साल की सबसे मोस्ट अवेटिड रिलीज में से एक बनाती है। हाल में प्रोडक्शन हाउस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म के नाम के साथ साथ फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा की है। ये फिल्म 22 दिसंबर 2023 को रिलीज होगी जिसे मुख्य रूप से कन्नड़ भाषा में रिलीज किया जाएगा। फिल्म को बाकी भाषाओं में रिलीज करने की योजना पर विचार किया जा रहा है।

'ज्विगाटो' में अपने रोल को लेकर झिझक रहे थे कपिल शर्मा

एक्टर-कॉमेडियन कपिल शर्मा अपनी अपकमिंग फिल्म 'ज्विगाटो' को लेकर काफी चर्चाओं में हैं। उन्होंने शेयर किया कि शुरूआत में वह फिल्म में अपने किरदार को लेकर झिझक रहे थे। इसके पीछे कारण यह था कि फिल्म एक मूविंग ड्रामा है और वह अपने कॉमेडियन इमेज के साथ लगभग 2 दशकों से हर घर में फेमस है। 'ज्विगाटो' में फूड डिलिवरी पार्टनर की भूमिका निभाने वाले कपिल ने आईएएनएस को बताया, फिल्म के लिए नंदिता मैम ने मुझसे संपर्क किया और मुझे कहानी पसंद आई, लेकिन मैं इस बात से अच्छी तरह वाकिफ था कि अगर आप एक कॉमेडियन हैं तो दर्शक आपके गंभीर किरदारों से खुद को जोड़ नहीं पाते हैं।

उन्होंने कहा, सब मुझे 15-20 साल से देख रहे हैं, टेलीविजन पर हंसते हुए, मुस्कुराते हुए, मस्ती करते हुए तो, ऐसे में दर्शकों को मेरे एक गंभीर किरदार के रूप में कल्पना करने में थोड़ी परेशानी आती है। उन्होंने आगे कहा, मैं थिएटर बैकग्राउंड से आता हूं, जहां हमें सीरियस काम करने को ही मिलता था, तो अपने अंदर के थिएटर एक्टर को पकड़ के मैंने इस फिल्म पर काम किया और दिल से एक कहानी बना दी। फिल्म फेस्टिवल्स में हमें अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, मुझे उम्मीद है कि दर्शक भी इसे पसंद करेंगे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?