
सलमान और आयुष की फिल्म 'अंतिम' का टीजर आउट
एक्टर सलमान खान और आयुष शर्मा अपनी अपकमिंग फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' का टीजर ही रिलीज कर दिया है। टीजर में फिल्म का फाइट सीन दिखाया गया है। सलमान और आयुष आपस में भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं। सलमान सरदार के किरदार में नजर आ रहे हैं। सलमान ने टीजर को ट्विटर अकाउंट पर शेयर भी किया है। टीजर शेयर करते हुए सलमान ने लिखा- 'अंतिम की शुरुआत...' फैंस इसे खूब लाइक कर रहे हैं और रिएक्शन भी दे रहे हैं। बता दें सलमान इसमें का रोल प्ले करने वाले हैं। वहीं आयुष एक गेंगस्टर के किरदार में नजर आएंगे। अविका गौर इस फिल्म में आयुष शर्मा के अपोजिट नजर आने वाली हैं।' अंतिम' सलमान खान प्रोडक्शंस की फिल्म है जो अगस्त 2021 में रिलीज हो सकती है। महेश मांजरेकर इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म को 2018 की सुपरहिट मराठी फिल्म 'मुलशी' का रीमेक बताया जा रहा है।
Published: undefined
'कुली नं 1' का एक और गाना ‘तुझको मिर्ची लगी' हुआ रिलीज़
वरुण धवन और सारा अली खान स्टारर फिल्म 'कुली नंबर 1' के गाने काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। इन गानों से जहां 90s के लोगों का खास जुड़ाव है.. वहीं आज की पीढ़ी भी इन गानों से अंजान नहीं है। अमेजन प्राइम वीडियो ने आज अपनी कुली नंबर 1 से 'तुझको मिर्ची लगी' ट्रैक रिलीज कर दिया है। इस गाने के जरिये सभी को यादों के गलियारों में ले जाकर.. मूल गायक, कुमार सानू और अलका याग्निक की जादू को फिर से दोहराया है जैसा उन्होंने 1994 की क्लासिक में किया था। इस मसालेदार गाने में सभी की नज़रें वरुण धवन और सारा अली खान पर होंगी क्योंकि उन्होंने गोविंदा और करिश्मा कपूर जैसे डांस करने के लिए उनके कदम पर कदम रखने का प्रयास किया हैं। लालो जॉर्ज - डीजे चतस द्वारा रचित, मूल गीत को आनंद-मिलिंद द्वारा संगीतबद्ध किया गया था और गीत समीर द्वारा लिखे गए थे।
Published: undefined
NCB के सामने पेश हुए अभिनेता अर्जुन रामपाल
ड्रग्स केस में NCB द्वारा समन मिलने के बाद आज अभिनेता अर्जुन रामपाल एनसीबी के सामने पेश हुए हैं। एनसीबी ने 16 दिसंबर को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था। इससे पहले 13 नवंबर को NCB ने उनसे 7 घंटे पूछताछ की थी। रामपाल के घर से जब्त इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस की रिपोर्ट आने के बाद NCB ने उन्हें तलब किया है। NCB सूत्रों के मुताबिक, रामपाल के घर से कुछ प्रतिबंधित दवाएं मिली थीं। इसके अलावा उनके घर से कुछ मोबाइल फोन और लैपटॉप जब्त किए गए थे।
Published: undefined
फिल्म 'धमाका' से कार्तिक आर्यन का फर्स्ट लुक जारी
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की फिल्म 'धमाका' से उनका पहला लुक पेश किया गया है, जिसमें अभिनेता बतौर पत्रकार की भूमिका में नजर आ रहे हैं। कार्तिक आर्यन ने कुछ दिनों पहले ही अपनी आने वाली फिल्म 'धमाका' की घोषणा की थी। अब कार्तिक ने फिल्म से अपना फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है। कार्तिक आर्यन ने 22 नवंबर को अपने जन्मदिन पर इस फिल्म की घोषणा की थी। इस फिल्म में कार्तिक के किरदार का नाम अर्जुन पाठक होगा। कार्तिक इस फिल्म में एकदम अलग लुक में दिखाई दे रहे हैं। फस्र्ट लुक की तस्वीर में लंबे बालों में नजर का चश्मा लगाए कार्तिक आर्यन के कपड़ों पर खून के छीटे दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कार्तिक ने लिखा, "मिलिए अर्जुन पाठक से। हैशटैग धमाका।"
Published: undefined
सनी लियोनी ने शुरू की विक्रम भट्ट की वेब-सीरीज की शूटिंग
फिल्म निमार्ता विक्रम भट्ट की सनी लियोनी स्टारर 'अनामिका' वेब सीरीज की शूटिंग शुरू हो गई है। भट्ट ने कहा, "लॉकडाउन के कारण कुछ समय के लिए शूटिंग रुक गई थी लेकिन इंडस्ट्री कभी काम करना बंद नहीं करती इसलिए हम वापस आ गए हैं। हमने अभी सनी के साथ शूटिंग शुरू की है। यह एक शानदार और उत्साहजनक शुरूआत रही है। दर्शक सनी को मार्शल आर्ट करते हथियार चलाते देखेंगे। यह एक्शन से भरपूर रोमांचक प्रोजेक्ट है।" अनामिका 10 एपिसोड की एक गन-फू एक्शन सीरीज है। सनी एक्शन अवतार में पहले बार नजर आएंगी। सीरीज की शूटिंग मुंबई में होगी। पहला शेड्यूल साल के अंत तक खत्म होना है।
(आईएएनएस के इनपुट के साथ)
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined