सिनेमा

सलमान खान का 52वां जन्मदिन, फिल्मी सितारों ने कहा, ‘तुम जिओ हजारों साल’

अभिनेता सलमान खान अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया सलमान खान को केक खिलाते हुए अभिनेता अनिल कपूर

अभिनेता सलमान खान 27 दिसंबर को अपना 52वां जन्म दिन मना रहे हैं। यह मौका उनके लिए बेहद खास है क्योंकि हाल में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। यह फिल्म पहले चार दिनों में 150 करोड़ रुपए का व्यवसाय कर चुकी है।

सलमान खान ने अपने जन्मदिन को पूरी फैमिली और खास दोस्तों के साथ मुंबई से करीब 75 किलोमीटर की दूर पनवेल फार्महाउस में मनाया। दबंग खान के जन्मदिन के जश्न में बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियां शामिल हुईं। खबरों के मुताबिक विराट और अनुष्का के रिसेप्शन में शरीक होने के बाद कैटरीना कैफ, यूलिया वंतूर, सोनाक्षी सिन्हा, सुनील शेट्टी, साजिद नाडियाडवाला, बॉबी देओल, मौनी रॉय, डेजी शाह जैसे कई बड़े फिल्मी सितारे सलमान खान के जन्मदिन के जश्न में शामिल हुए।

अभिनेता शाहरुख खान ने मीडिया से बात करते हुए सलमान को जन्मदिन कि शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर उन्होंने सलमान खान के लिए गाना गाया, “तुम जियो हजारों साल। मैं उन्हें बहुत बधाई देता हूं।” अभिनेता आमिर खान ने ट्वीट कर सलमान खान को जिन्म दिन की बधाई दी। उन्होंने लिाख, “जन्मदिन और आने वाला साल सलमान के लिए बेहद शुभ रहे। साथ ही आमिर खान ने फिल्म टाइगर जिंदा है की कामयाबी पर भी सलमान खान को बधाई दी।

डायरेक्टर-प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने सलमान खान को ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई दी।

सलमान खान को जन्मदिन की बधाई देते हुए गायक दलेर मेहंदी ने ट्वीट किया, “ सलमान खान जन्मदिन आपको मुबारक हो, रब रखा।”

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?