सिनेमा

‘टाइगर जिंदा है’ ने 7 दिन में कमाए 206 करोड़ रुपये  

सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ ने एक सप्ताह में 206 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। माना जा रहा है  कि ये फिल्म कमाई के कई नए रिकॉर्ड बनाने वाली है।

फोटो : IANS
फोटो : IANS  फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ के हीरो सलमान खान और हेरोइन कैटरीना कैफ

सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' ने रिलीज होने के बाद सात दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 206.04 करोड़ रुपये कमा लिए। इस तरह इस फिल्म ने 2017 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म हो गई है। यह फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज हुई थी और सात दिनों में इसने 206.04 करोड़ रुपये की कमाई की है।

पहले दिन शुक्रवार को फिल्म ने 34.10 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि शनिवार और रविवार को यह आंकड़ा 35.30 और 45.53 करोड़ रुपये पहुंच गया। क्रिसमस के दिन सलमान की फिल्म ने 36.54 करोड़ रुपये की कमाई की, और इसके साथ इस फिल्म की कुल कमाई 151.47 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। गुरुवार को फिल्म ने 15.42 करोड़ की कमाई की और इस तरह कुल कमाई 206.04 करोड़ रुपये हो गई। माना जा रहा है कि जल्द ही यह फिल्म 300 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी।

यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) के सहयोग से बनी इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। यह फिल्म 'एक था टाइगर' का सीक्वल है। फिल्म का कुल बजट 150 करोड़ रुपये है और यह भारत में 4,600 और विदेशों में 1,100 पर्दो पर रिलीज हुई है।

दक्षिण भारतीय फिल्म की हिंदी डब की हुई फिल्म 'बाहुबली 2 : द कनक्लूजन' ने 510.99 करोड़ रुपये की कमाई की थी। अगर बॉलीवुड की मूल फिल्म की बात करें तो 'टाइगर जिंदा है' की कमाई सबसे ज्यादा रही।

रिलायंस एंटरटेनमेंट की 'गोलमाल अगेन' 2017 की तीसरी सबसे कमाई करने वाली फिल्म रही। इसने कुल 205.67 करोड़ रुपये की कमाई की।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने माना- लोगों को ईरान युद्ध पसंद नहीं आया, पेट्रोल की कीमतें बढ़ना भी चुनाव में हार की बड़ी वजह

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वायु प्रदूषण को लेकर मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई आतिशबाजी पर बैन, BMC का आदेश

  • ,
  • महाराष्ट्र: गोकुल विवाद पर कोल्हापुर में किसानों का प्रदर्शन, सरकार के अध्यादेश के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर

  • ,
  • इंटरव्यू: ‘झारखंड में उर्दू की स्थिति चिंताजनक, लेकिन अस्तित्व बचाने का संघर्ष भी जारी’, मो. अनज़र

  • ,
  • दुनिया की खबरें: डेमोक्रेट्स की जांच की तैयारी, ट्रंप-न्याय मंत्रालय के सख्त रुख से बढ़ा तनाव, होर्मुज खोलने का प्लान बरकरार