
सुपरस्टार शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित आगामी फिल्म 'पठान' के लिए स्पेन में एक गाने की शूटिंग करेंगे। शाहरुख और दीपिका न केवल स्पेन में अपनी फिल्म के महत्वपूर्ण हिस्सों की शूटिंग करेंगे बल्कि वहां एक बड़े पैमाने पर गाने की शूटिंग भी करेंगे। एक सूत्र ने कहा, "किसी भी बॉलीवुड फिल्म ने कभी भी इन जगहों पर गाने के दृश्यों की शूटिंग नहीं की है। सिड आनंद स्पेन में एक गाने की शूटिंग करेंगे और सभी संभावित लीक को नियंत्रित करने के लिए चीजें पूरी तरह से व्यवस्थित की जा रही हैं। इरादा एक ऐसा गीत बनाने का है जो इतना भव्य हो कि यह तुरंत हिट हो जाए। "स्पेन में शूटिंग के आसान अनुभव के लिए सभी आवश्यक अनुमतियों पर काम किया जा रहा है।" सूत्र ने कहा, "सिड आनंद और आदित्य चोपड़ा भारतीय सिनेमा को विश्व मानचित्र पर फिर से परिभाषित करना चाहते हैं और इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।" 'पठान' में जॉन अब्राहम भी हैं। फिल्म के बारे में अन्य विवरणों का अभी खुलासा नहीं कया गया है।
Published: undefined
अमेज़ॅन प्राइम वीडियो ने इस सप्ताह 'साहस को सलाम' नामक एक यादगार कार्यक्रम की मेजबानी की थी, जिसके जरिये फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं और राष्ट्र के प्रति उनके निस्वार्थ बलिदान को सम्मानित किया गया है। अमेज़न प्राइम वीडियो ने इवेंट के दौरान मुंबई डायरीज़ 26/11 की पूरी कास्ट और क्रू की मौजूदगी में अपनी आने वाली ओरिजिनल सीरीज़ 'मुंबई डायरीज़ 26/11' का ट्रेलर लॉन्च किया था। 'साहस को सलाम' ने फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं जैसे कि डॉक्टर, नर्स, वार्ड-बॉय और इस शहर को सुरक्षित रखने वाले हर व्यक्ति की भावना को गर्व से सलाम किया है। यह कार्यक्रम प्रतिष्ठित स्मारक गेटवे ऑफ इंडिया पर मनाया गया, जो मुंबई और उसके लोगों की अमर भावना का प्रतीक है। इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि महाराष्ट्र सरकार के पर्यटन, पर्यावरण और प्रोटोकॉल मंत्री श्री आदित्य ठाकरे थे। इस यादगार रात के दौरान जीवन के सभी क्षेत्रों के हीरों के साथ कई चर्चाएं और पैनल आयोजित किए गए थे। मुंबई डायरीज़ 26/11 एक काल्पनिक मेडिकल ड्रामा है जो उस भयानक, अविस्मरणीय रात पर स्थापित है, जिसने एक तरफ शहर को तबाह कर दिया, लेकिन दूसरी तरफ अपने लोगों को एकजुट किया और किसी भी विपदा का डटकर मुकाबला करते हुए खड़े होने के उनके संकल्प को मजबूत किया।
Published: undefined
हाल ही में थिएटर रिलीज की नई तारीख की घोषणा करने के बाद, कंगना रनौत अभिनीत फिल्म थलाइवी के निर्माताओं ने सोमवार को प्रस्तुत होनेवाले, फिल्म के पहले रोमांटिक गीत 'तेरी आंखों में' का टीज़र साझा किया है। टीजर रोमांटिक ट्रैक की झलक पेश करता है, जिसमें जयललिता और एमजीआर की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री का पता चलता है, साथ ही उनके अनकहे वास्तविक जीवन के संबंधों पर भी प्रकाश डालता है। जयललिता और एमजीआर के किरदारों में उतरते हुए, कंगना रनौत और अरविंद स्वामी दक्षिण भारतीय उद्योग के सबसे बड़े सुपरस्टारों की प्रतिष्ठित और बहुचर्चित जोड़ी को जीवंत करते हैं। मेंटॉर, रक्षक और प्रेमी के रूप में एमजीआर ने जयललिता के जीवन में कई अनकहे संबंधों को निभाया, जो निर्माताओंने गाने के माध्यम से उजागर करने की कोशिश की है। इससे पहले, फिल्म के ट्रेलर ने मजबूत, शक्तिशाली आइकन जयललिता की प्रेरक यात्रा पर प्रकाश डालने के साथ-साथ उनके एमजीआर के साथ संबंधों की झलक को भी उजागर किया था। जयललिता के जीवन के विभिन्न पहलुओं को छूते हुए, थलाइवी ने न केवल एक अभिनेत्री के रूप में उनकी यात्रा प्रस्तुत की, जहां वह कम उम्र से तमिल सिनेमा के चेहरे के रूप में उभरी बल्कि उनके जीवन के अगले चरण की ओर बढ़ते हुए क्रांतिकारी नेता के रूप में उदय करते हुए जिसने तमिलनाडु की राजनीति को नया आकार दिया, उस दौर को भी प्रदर्शित किया ।
Published: undefined
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने रूस से अपने भतीजे निर्वाण खान के साथ एक तस्वीर साझा की, जहां वह आगामी जासूसी थ्रिलर 'टाइगर 3' की शूटिंग कर रहे हैं। सलमान ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट की। तस्वीर में सलमान और निर्वाण, जो अभिनेता-निर्माता सोहेल खान के बेटे हैं, रूस की सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं। 55 वर्षीय स्टार ग्रे टी-शर्ट, चेकर्ड जैकेट और बेसबॉल कैप के साथ रिप्ड ब्लू जींस में बेहद शानदार लग रहे हैं। निर्वाण एक काले चमड़े की जैकेट और एक स्वेटशर्ट के साथ ऑलिव ग्रीन कार्गो पैंट पहने हुए है। लुक को पूरा करने के लिए वह चश्मा लगाए नजर आ रहे हैं। "चाचा भतीजा एट द रेट निर्वाणखान15, 'दबंग' अभिनेता ने फोटो को कैप्शन दिया, जिसे वर्तमान में फोटो-शेयरिंग वेबसाइट पर 1.4 मिलियन लाइक्स मिले हैं।" 'टाइगर 3' तीसरी किस्त है जो मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित है और इसमें कैटरीना कैफ भी हैं। कोविड -19 के वैश्विक प्रकोप के कारण फिल्म को रोक दिया गया था। 'टाइगर 3' स्पाई थ्रिलर फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट है। कबीर खान द्वारा निर्देशित पहली किस्त 'एक था टाइगर' 2012 में रिलीज हुई थी। दूसरी फिल्म 'टाइगर जि़ंदा है' 2017 में रिलीज हुई थी और इसका निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया था।
Published: undefined
नवीन येर्नेनी और वाय. रवि शंकर की पैन इंडिया फिल्म पुष्पा द राइज पार्ट १ में फहाद फासिल की एंट्री ने दर्शकों के उत्साह को बढ़ा दिया और उन्हें अब इस फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने का बेसब्री से इंतज़ार है। इस एक्शन ड्रामा फिल्म के मेकर्स ने खलनायक फहाद फसिल का इंटेंस लुक आज रिलीज़ किया। मलयालम सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बना चुके फहाद, अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म से तेलगु सिनेमा में अपना पहला कदम रख रहे हैं। वे इस फिल्म में दमदार एंटोगोनिस्ट की किरदार में नजर आएंगे। उनके इस पोस्टर द्वारा यह पता चलता है कि वे फिल्म में भंवर सिंह शेखावत नामक एक आईपीएस अधिकारी के रूप में नज़र आएंगे। इस पोस्टर में वह एक गंजे लुक और एक दृढ़ प्रतिपक्षी की कड़ी अभिव्यक्ति में दिखाई दे रहे हैं।आपको बता दें कि फहाद बतौर खलनायक कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दें चुके हैं। वे आगामी पैन इंडिया फिल्म में एक दिलचस्प किरदार में नज़र आएंगे
(आईएएनएस के इनपुट के साथ)
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined