
बॉलीवुड के किंग खान और बादशाह शाहरुख खान इन दिनों खासा चर्चा में हैं ।शाहरुख खानवैष्णो देवी के दरबार पहुंचे हैं। वहां से तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।
Published: undefined
पिछले दिनों आमिर खान की पूजा करते हुए कुछ तस्वीरें सामने आई थीं। इन फोटोज में वह अपनी पत्नी किरण राव के साथ आरती और कलश पूजन कर रहे थे। अभिनेता ने बाकायदा माथे पर तिलक लगाया था और आमिर खान प्रोडक्शन हाउस में पूजा करते नजर आए थे। आमिर के बाद अब शाहरुख खान ने भी आधी रात में अपने दोस्तों के साथ मां वैष्णों के दरबार में हाजिरी लगाई। इस दौरान उन्होंने चेहरे पर मास्क और चश्मा लगाया था, जिससे कोई उन्हें पहचान न सके।
Published: undefined
इससे पहले शाहरुख खान का उमराह करते हुए वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह अहराम बांधे हुए थे। बता दें कि शाहरुख खान अपनी आने वाली फिल्मों, 'पठान', 'जवान' और डंकी को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में साउदी अरब में फिल्म 'डंकी' की शूटिंग खत्म की है। उन्होंने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी थी।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined