सिनेमा

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से टूटी शहनाज गिल! मौत की खबर सुनते ही छोड़ी शूटिंग

सिद्धार्थ की क्लोज फ्रेंड शहनाज गिल उनके निधन की खबर सुन बुरी तरह टूट गई हैं। शहनाज ने जैसे ही सिद्धार्थ के निधन की खबर सुनी उन्होंने अपनी शूटिंग छोड़ दी हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बिग बॉस 13 विनर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर से ना सिर्फ टीवी इंडस्ट्री बल्कि बॉलीवुड के साथ पूरा भारत सदमे में है। सिद्धार्थ का निधन 40 की उम्र में हार्ट अटैक के चलते हुआ। वहीं अब खबर आई है कि सिद्धार्थ की क्लोज फ्रेंड शहनाज गिल उनके निधन की खबर सुन बुरी तरह टूट गई हैं। शहनाज ने जैसे ही सिद्धार्थ के निधन की खबर सुनी उन्होंने अपनी शूटिंग छोड़ दी हैं। कुछ दिन पहले ही दोनों को एक साथ डांस दीवाने पर रोमांस करते हुए देखा गया था।

इसे भी पढ़े- बिग बॉस विजेता सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

जानकारी के मुताबिक, अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला ने रात को सोने से पहले कुछ दवाई खाई थीं लेकिन उसके बाद वह उठ ही नहीं पाए। सिद्धार्थ शुक्ला ने रियलटी शो बिग बॉस का 13वां सीजन जीता था, इसके अलावा उन्होंने खतरों के खिलाड़ी का सातवां सीजन भी अपने नाम किया था। सीरियल बालिका वधू से सिद्धार्थ शुक्ला ने देश के घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी।

मुंबई में 12 दिसंबर 1980 को जन्मे सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के तौर पर की थी। साल 2004 में उन्होंने टीवी से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। 2008 में वह बाबुल का आंगन छूटे ना नाम के टीवी सीरियल में दिखे थे, लेकिन उनकी असली पहचान बालिका वधू सीरियल से बनी थी जिसने उन्हें घर-घर तक पहुंचा दिया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, गृहमंत्री सदन में आओ के लगे नारे, रिजिजू बोले- शाह जवाब देने को तैयार, लोकसभा स्थगित

  • ,
  • हम हैं कामयाब-15: बचपन में ड्राइंग बनाने के शौक़ ने पीयूष श्रीवास्तव को बना दिया वास्तुकला का विशेषज्ञ

  • ,
  • झारखंड: 'सरकार ने मान ली छात्रों की 98% मांगें', प्रदर्शन के बीच सोरेन सरकार का बड़ा दावा, BJP पर आंदोलन हाईजैक करने का आरोप

  • ,
  • 'गृह मंत्री अमित शाह को सदन में जवाब के लिए निर्देशित करें', केसी वेणुगोपाल ने लोकसभा अध्यक्ष बिरला को पत्र लिखा

  • ,
  • Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, एक हफ्ते में गोल्ड ₹8,600, सिल्वर ₹15,000 महंगे