सिनेमा

सिद्धार्थ मल्होत्रा संग इस दिन 7 फेरे लेंगी कियारा आडवाणी! जानें कब और कहां होगी ये रॉयल वेडिंग?

कियारा और सिद्धार्थ अगले साल जैसलमेर में शादी के बंधन में बंधेंगे और शादी की तारीख 6 फरवरी तय की गई है। हालांकि, बॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ी ने इस मामले पर चुप्पी साध रखी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बॉलीवुड सितारे कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के शादी करने की खबरों की चर्चा इंटरनेट पर जमकर हो रही है। खबर हैं कि शादी राजस्थान में होगी। बता दें, दिसंबर 2021 में विक्की कौशल और कैटरीना कैफ सवाई माधोपुर के द सिक्स सेंस फोर्ट बरवारा में शादी के बंधन में बंधे थे। अब खबरें आ रही हैं कि कियारा और सिद्धार्थ अगले साल जैसलमेर में शादी के बंधन में बंधेंगे और शादी की तारीख 6 फरवरी तय की गई है। हालांकि, बॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ी ने इस मामले पर चुप्पी साध रखी है।

सूत्रों के मुताबिक, शादी जैसलमेर पैलेस होटल में होगी, लेकिन सितारों के साथ-साथ होटल से भी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों का कहना है कि मेहंदी, हल्दी और संगीत के प्री-वेडिंग फंक्शन 4-5 फरवरी को होंगे, जबकि शादी 6 फरवरी को होगी।

सोशल मीडिया पर अब तक बॉलीवुड सितारों ने अपनी शादी को लेकर कोई क्लू नहीं दिया है, जहां कियारा ने अपने हालिया पोस्ट में केबीसी के सेट से अमिताभ बच्चन के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट की है, वहीं सिद्धार्थ ने अपनी अगली फिल्म 'मिशन मजनू' की तस्वीर पोस्ट की है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • जन्मदिन विशेष: डकैत के नाम पर पड़ा था नाम, भांगड़ा को दुनिया भर में किया मशहूर, बेहद दिलचस्प है दलेर सिंह की कहानी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सरकारी विद्यालयों में बिना अनुमति प्रवेश, फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर रोक क्यों: अशोक गहलोत

  • ,
  • खेल: गॉल टेस्ट में भारत की पकड़ मजबूत और दिव्या, तेजस्विन, गायत्री गोपीचंद को अर्जुन पुरस्कार

  • ,
  • तेजस्वी ने छात्रों के मुद्दे पर कल राजभवन मार्च का ऐलान किया, बोले- एके-47 से गोली चलाने का आदेश किसने दिया?

  • ,
  • सिनेजीवन: 18 साल की उम्र में आमिर ने किया था सनी देओल के साथ काम और 'फ्रॉम पिंक टू पावर' पैनल में शामिल होंगी तापसी