सिनेमा

सोनम कपूर की शादी तय, 8 मई को हो जाएंगी आनंद अहूजा की

मीडिया और सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से जारी अभिनेत्री सोनम कपूर की शादी की अटकलों पर विराम लग गया है। कपूर परिवार ने ऐलान किया है कि सोनम कपूर की शादी 8 मई को आनंद अहूजा के साथ होने जा रही है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया  सोनम कपूर और आनंद अहूजा की शादी 8 मई को होगी

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर दिल्ली के व्यापारी आनंद अहूजा से 8 मई को शादी करने जा रही हैं। सोनम कपूर के परिवार ने पिछले कई सप्ताहों से लगाई जा रही शादी की अटकलों की पुष्टि कर दी है।

कपूर और अहूजा परिवार की तरफ से इसको लेकर 1 मई को बयान जारी कर सारी अटकलों पर विराम लगा दिया गया है। सोनम कपूर बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर और सुनीता कपूर की बेटी हैं।

दोनों परिवारों की ओर से जारी बयान में कहा गया है, "कपूर और अहूजा परिवार सोनम और आनंद की शादी की घोषणा कर काफी खुशी महसूस कर रहे हैं। दोनों की शादी 8 मई को मुंबई में होगी।"
बयान में कहा गया कि यह दोनों परिवारों का एक आंतरिक मामला है।

मीडिया से अनुरोध किया गया है कि परिवार की निजता का सम्मान करें। बयान में कहा गया है, "हमारी जिंदगी के विशेष पलों का जश्न मनाने के लिए सभी के प्यार और आर्शीवाद के लिए धन्यवाद।"

सोनम कपूर और आनंद आहूजा पिछले कुछ सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, लेकिन वे कुछ महीने पहले ही अपने रिश्ते को लेकर मीडिया के सामने आए थे और सोशल मीडिया पर अपने सफर की यादें साझा की थीं। जिसके बाद से दोनों की शादी की अटकलें लगाई जा रही थीं। पिछले कई दिनों से सोनम की तरफ से शादी की तैयारियां किए जाने की खबरें आ रही थीं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • भूपेन हजारिकाः असम की मिट्टी से निकली वह आवाज, जिसमें सिर्फ सुर नहीं, समाज की आवाज भी सुनाई देती थी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 10 सितंबर को SC में होगी सत्य निकेतन हादसे पर सुनवाई, कोर्ट ने कहा- जरूरत पड़ी तो मामला अपने पास ट्रांसफर कराऐंगे

  • ,
  • 'आपको न्याय मिलेगा...' दिल्ली में मणिपुरी संगीतकार की बेरहमी से हत्या पर भड़के कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई

  • ,
  • जयपुर के आमेर में टूरिस्ट गाइड की मौत से बवाल, चाकू से हुआ था हमला, बाजार बंद, 6 मांगों पर अड़े प्रदर्शनकारी

  • ,
  • मुझे नहीं पता बागेश्वर बाबा कौन हैं, उन्हें बंगालियों के खान-पान पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं: सौगत रॉय