सिनेमा

सुशांत सिंह केस में चौंकाने वाला खुलासा, मौत के बाद 3 बार बदला गया उनकी कंपनी का आईपी एड्रेस, एक साल में 18 बार

सुशांत सिंह केस में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। यह मामले अब सीबीआई को सौंप दिया गया है। वहीं प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी मनी लॉन्डरिंग के एंगल से जांच कर रहा है। इन सब के बीच एक रिपोर्ट ने सबको चौंका दिया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

सुशांत सिंह केस में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। यह मामले अब सीबीआई को सौंप दिया गया है। वहीं प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी मनी लॉन्डरिंग के एंगल से जांच कर रहा है। इन सब के बीच एक रिपोर्ट ने सबको चौंका दिया है। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सुशांत की एक कंपनी का आईपी एड्रेस एक साल में 18 बार बदला गया था। इसे 3 बार अभिनेता की मौत के बाद बदला गया। हालांकि, अभी इसका कारण पता नहीं चला है।

हिंदी न्यूज चैनल इंडिया टीवी की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि, सुशांत की कंपनी का आईपी एड्रेस आखिरी बार 7 अगस्त को बदला गया था। यही वह दिन था, जब पहली बार रिया ईडी की पूछताछ में शामिल हुई थीं। ईडी इसका कारण पता करने की कोशिश कर रहा है।

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि सुशांत ने अपनी 4 कंपनियों में से 2 का पेटेंट कराया था। इनमें से एक कंपनी विविड्रेज रियलिटी एक्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर रिया और शोविक थे। सुशांत ने स्टार्टअप के तहत इस कंपनी को सितंबर 2019 में रजिस्टर्ड करवाया था। यह एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित गेमिंग कंपनी थी, जिसके पेंटट के लीगल राइट्स रिया, शोविक और सुशांत के पास हैं।

कहा जा रहा है कि अगर इस पेटेंट को बेचा जाए तो करोड़ों की कमाई हो सकती है। रिपोर्ट में एक और हैरान करने वाली बात सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत ने इस कंपनी को शुरू किया था, लेकिन लेकिन इस पर मालिकाना हक और दस्तखत शोविक चक्रवर्ती के चलते थे। इस वजह से भी पूरा मामला संदेहास्पद बताया जा रहा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 10 Aug 2020, 3:29 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: असम के बाद अब यूपी में रेल हादसा, कानपुर सेंट्रल के पास चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार डिब्बे पटरी से उतरे

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स 773 अंक चढ़कर बंद और सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट

  • ,
  • Sports: अफगान क्रिकेटर रहमत शाह ने रचा इतिहास और पंजाब किंग्स ने हार्दिक पंड्या का ऐसे किया स्वागत

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: रेडियो पर गाने के शौक से लेकर हिंदी सिनेमा की सबसे महंगी अभिनेत्री बनने तक, ऐसा रहा माला सिन्हा का सफर

  • ,
  • बुकस्टोर्स की कतार से क्विक कामर्स की डिलीवरी तक- ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ को लेकर पाठकों में जबरदस्त क्रेज़