
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की बहुप्रतीक्षित कोर्टरूम थ्रिलर फिल्म सिस्टम का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज कर दिया गया। अश्विनी अय्यर तिवारी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सोनाक्षी एक सरकारी वकील नेहा राजवंश की भूमिका में हैं, जो ज्योतिका और आशुतोष गोवारिकर के साथ सत्ता और न्याय के बीच छिपी सच्चाई को उजागर करती हैं।
1 मिनट 59 सेकंड के ट्रेलर को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इसकी शुरुआत एक जुनूनी युवा वकील नेहा (सोनाक्षी सिन्हा) से होती है। वह अपने पिता (आशुतोष गोवारिकर) की तरफ से मिली एक मुश्किल चुनौती को स्वीकार करती है ताकि वह उनकी फर्म में पार्टनरशिप की हकदार बन सके, लेकिन इस चुनौती को पूरा करना इतना आसान भी नहीं होता है, जिसके लिए वह सारिका (ज्योतिका) को अपने साथ शामिल करती है। वह एक तेज-तर्रार कोर्टरूम स्टेनोग्राफर है, जिसके मन में कुछ इरादे छिपे हैं। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, कोर्टरूम की जोरदार लड़ाइयों, उलझे हुए रिश्तों और कुछ दमदार पलों की एक तेज-तर्रार झलक देखने को मिलती है, जहां पर अमीरी के शोर में गरीबी की आवाज खो जाती है।
फिल्म का निर्देशन और सह-लेखन अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया। उनका मानना है कि 'सिस्टम' जैसी तमाम कहानियां हमारे आस-पास ही होती है, लेकिन लोगों के सामने नहीं आ पाती हैं। उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि हमारे आस-पास अनगिनत कहानियां मौजूद हैं, लेकिन उन्हें स्क्रीन पर पूरी सच्चाई और क्रिएटिविटी के साथ उतारना मुश्किल काम है। मुझे खुद को चुनौती देना पसंद है, और शायद इसीलिए मैंने 'सिस्टम' बनाई है। मैं बहुत खुश हूं कि प्राइम वीडियो ने हमारे विजन पर भरोसा किया।
Published: undefined
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी ने फिल्मों, गानों और रियलिटी शोज के जरिए करोड़ों लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई है। हालांकि, उनकी जिंदगी का सफर बिल्कुल भी आसान नहीं रहा। एक समय ऐसा भी था, जब लोग उन्हें सिर्फ उनकी पुरानी पहचान से देखते थे, लेकिन सनी ने मेहनत और धैर्य के दम पर बॉलीवुड में अपनी जगह पक्की की। चमक-दमक की दुनिया में आने से पहले सनी का सपना नर्स बनने का था। वह मेडिकल फील्ड में जाकर लोगों की मदद करना चाहती थीं, लेकिन किस्मत उन्हें एक बिल्कुल अलग रास्ते पर ले गई।
सनी लियोनी का असली नाम करनजीत कौर वोहरा है। उनका जन्म 13 मई 1981 को कनाडा के ओंटारियो में एक सिख पंजाबी परिवार में हुआ था। बचपन में सनी काफी शरारती स्वभाव की थीं। उन्हें खेलकूद में काफी रुचि थी। परिवार ने उन्हें अच्छी शिक्षा दी और हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। बहुत कम उम्र से ही सनी लोगों की सेवा करना चाहती थीं। इसी वजह से उन्होंने नर्सिंग की पढ़ाई में रुचि दिखाई और मेडिकल फील्ड में करियर बनाने का सपना देखा। वह गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करना चाहती थीं।
Published: undefined
भारतीय सिनेमा की निर्देशक मीरा नायर हमेशा ऐसी कहानियां चुनने के लिए जानी जाती हैं, जो समाज और संस्कृति को गहराई से दिखाती हैं। अब उन्होंने अपनी नई फिल्म 'अमरी' का ऐलान किया है, जो मशहूर चित्रकार अमृता शेरगिल की जिंदगी और उनकी कला से प्रेरित है।
इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, जयदीप अहलावत और जिम सर्भ जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म के ऐलान के साथ इसका फर्स्ट लुक भी जारी किया गया है।
मीरा नायर ने फिल्म को लेकर कहा, ''पिछले कई दशकों में उन्होंने जितनी भी फिल्में बनाई हैं, वे किसी न किसी तरह अमृता शेरगिल की कला से प्रभावित रही हैं। उन्होंने मुझे दुनिया और लोगों को देखने का नया नजरिया दिया। उन्होंने यूरोप में कला में अध्ययन किया और भारत के आम लोगों की जिंदगी को अपनी कला के जरिए दिखाने का प्रयास किया। यही बात मुझे सबसे ज्यादा प्रेरित करती रही।''
मीरा नायर ने कहा, "अमृता की पेंटिंग्स में रंगों का इस्तेमाल, साधारण लोगों के चेहरे और भावनाओं को दिखाने का तरीका बेहद खास था और उसी सोच ने मेरे सिनेमा के नजरिए को भी प्रभावित किया।"
Published: undefined
अभिनेता विशाल आदित्य सिंह ने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि सिद्धार्थ के निधन के बाद एक बात का अफसोस उन्हें आज भी परेशान करता है कि वे सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए थे और वह उस दर्द से अब तक पूरी तरह निकल नहीं पाए हैं।
आईएएनएस से बात करते हुए विशाल आदित्य सिंह ने कहा, ''सिद्धार्थ शुक्ला का जब निधन हुआ, वह उस वक्त अपने करियर और जिंदगी के सबसे अच्छे दौर में थे।
वह जो भी बात कहते थे या जिस चीज के लिए खड़े होते थे, उसमें एक अलग ही सच्चाई और समझ दिखाई देती थी। उन्होंने कहा कि सिद्धार्थ शुक्ला अलग ही स्तर के इंसान थे और उनकी सोच भी बाकी लोगों से काफी अलग थी। सिद्धार्थ ने अपने काम, अपने व्यवहार और अपने आत्मविश्वास से लोगों पर गहरा असर छोड़ा था।''
विशाल आदित्य सिंह ने कहा, "सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार में मैं शामिल नहीं हो पाया था और यही बात मुझे आज भी परेशान करती है। जब कोई इंसान आपके दिल के बहुत करीब होता है, तो उससे आखिरी बार मिलना बहुत जरूरी होता है। मैं यह मौका गंवा दिया और इस बात का मुझे काफी अफसोस है। अगर मैं अंतिम संस्कार में शामिल होता, तो मुझे अंदर से थोड़ी शांति जरूर मिलती।"
Published: undefined
बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन का क्रिकेट के प्रति लगाव हमेशा से चर्चा में रहा है और इसी जुनून के चलते वे यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) से भी जुड़े हुए हैं। वह को-फाउंडर के तौर पर इस लीग में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इस बीच आईएएनएस से बात करते हुए उन्होंने इसे क्रिकेट के लिए बेहद रोमांचक पल बताया।
अभिषेक बच्चन ने कहा, ''ईटीपीएल को लेकर रेस्पॉन्स काफी अच्छा मिल रहा है। हमने छठी टीम के तौर पर डबलिन गार्डियंस का ऐलान किया है। इस लीग में अब कुल छह टीमें हो चुकी हैं, जिनमें डबलिन, बेलफास्ट, एडिनबर्ग, ग्लासगो, रॉटरडैम और एम्स्टर्डम शामिल हैं। यहां सभी शहरों में क्रिकेट को लेकर काफी उत्साह है।''
अभिषेक बच्चन ने कहा, ''डबलिन फ्रेंचाइजी के मालिक भारतीय क्रिकेट के दिग्गज क्रिकेटर राहुल द्रविड़ हैं। उनको टीम से जोड़ना बिल्कुल भी मुश्किल नहीं था। जिस दिन उनसे बातचीत शुरू हुई, उन्होंने बेहद सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। सभी चर्चाएं और मीटिंग्स बेहद सहज रही।''
अभिषेक ने आगे कहा, ''मुझे राहुल द्रविड़ की यह बात काफी पसंद आई कि वह सिर्फ बिजनेस पहलू पर नहीं, बल्कि क्रिकेट की गुणवत्ता पर भी पूरा ध्यान दे रहे हैं। उनके लिए खिलाड़ियों की क्वालिटी और खेल का स्तर सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। हम जानते थे कि उनका फोकस क्रिकेट पर होगा। मैं उन्हें ईटीपीएल में मालिक के रूप में पाकर बहुत खुश हूं।''
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined