सिनेमा

Jawan Trailer: शाहरुख की फिल्म जवान का धांसू ट्रेलर हुआ रिलीज, पहली बार दिखा किंग खान का ऐसा अवतार

शाहरुख की फिल्म 'जवान' का ट्रेलर दो मिनट 15 सेकंड का है। इसे U/A सर्टिफिकेट मिला है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति, प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर, रिद्धि डोगरा नजर आएंगी।

शाहरुख की फिल्म जवान का ट्रेलर रिलीज हुआ
शाहरुख की फिल्म जवान का ट्रेलर रिलीज हुआ 

बॉलीवुड के 'किंग खान' शाहरुख की फिल्म जवान के ट्रेलर का इंतजार कर रहे फैंस का इंतजार अब खत्म हो गया है। आखिरकार शाहरुख खान की इस साल सितंबर में रिलीज हो रही फिल्म 'जवान' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। शाहरुख खान ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से फिल्म का ट्रेलर जारी किया है। ट्रेलर में शाहरुख का धांसू अंदाज दिखा है। वहीं विजय सेतुपति, दीपिका और नयनतारा भी जबरदस्त दिख रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर से साफ है कि जवान में तगड़ा एक्शन देखने को मिलने वाला है।

शाहरुख की फिल्म 'जवान' का ट्रेलर दो मिनट 15 सेकंड का है। इसे U/A सर्टिफिकेट मिला है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति, प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर, रिद्धि डोगरा नजर आएंगी। 'जवान' के निर्देशक एटली हैं और इसे गौरी खान के रेड चिली एंटरटेनमेंट ने बनाया है। आपको बता दें, शाहरुख खान की यह फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म तीन भाषाओं में रिलीज की जाएगी, जिसमें हिंदी, तमिल तेलुगु शामिल है।

फिल्म 'जवान' के ट्रेलर के बैकग्राउंड में शाहरुख खान की आवाज है। जिसमें वह कहते नजर आ रहे हैं "मैं कौन हूं, कौन नहीं। पता नहीं। मां को किया वादा हूं, मैं अधूरा इरादा हूं, मैं अच्छा हूं, बुरा हूं। पुण्य हूं या पाप हूं। या खुद से पूछना। क्योंकि मैं भी आप हूं।। ट्रेलर में शाहरुख खान को गंजा दिखाया गया है। वहीं दीपिका पादुकोण फाइट करती नजर आ रही हैं। फिल्म को गौरी खान ने प्रोड्यूज किया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: UPI पर MDR लगने से क्या फिर बढ़ने वाला है कैश का चलन? RBI के डिप्टी गवर्नर ने कर दिया बड़ा खुलासा!

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल और 'इन्वेस्टमेंट गुरु' वॉरेन बफे ने बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद छोड़ा

  • ,
  • खेल: एजीएम में अजीत अगरकर के भविष्य पर नहीं हुआ कोई फैसला और दक्षिण अफ्रीका को लगा तगड़ा झटका

  • ,
  • ममता बनर्जी का बड़ा एलान, नंदीग्राम और असम उपचुनाव में कांग्रेस को करेंगी समर्थन, बीजेपी को बताया झूठी और जुमला पार्टी'

  • ,
  • सिनेजीवन: 'दुपहिया 2' की रिलीज डेट अनाउंस और आईफा अवॉर्ड्स 2027 को होस्ट करेंगे करण जौहर-वरुण धवन