सिनेमा

सिनेजीवन: कानूनी झमेले में फंसी विधु विनोद चोपड़ा की ‘शिकारा’ और अरमान के रिसेप्शन में जमकर नाचे सितारे

इफ्तिखार मिसगर, माजिद हैदरी और इरफान हाफिज लोन नाम के लोगों ने फिल्म शिकार पर आरोप लगाया है कि इसमें कश्मीर और कश्मीरी पंडितों के बारे में गलत तथ्य दर्शाए गए हैं और रणबीर के कजन अरमान के रिसेप्शन में शाहरुख़ से लेकर कई बड़े सितारों ने जमकर डांस किया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 'शिकारा : द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ कश्मीरी पंडित्स' के खिलाफ जम्मू एवं कश्मीर हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर कर इसे रिलीज किए जाने पर रोक लगाने और इसके कुछ दृश्यों को हटवाने की मांग की गई है। इस फिल्म को रिलीज किए जाने की तारीख 7 फरवरी है।

याचिकाकर्ता इफ्तिखार मिसगर, माजिद हैदरी और इरफान हाफिज लोन ने आरोप लगाया है कि इस फिल्म में कश्मीर और कश्मीरी पंडितों के बारे में गलत तथ्य दर्शाए गए हैं।

मिसगर ने आईएएनएस से कहा, "हम इसकी रिलीज रोकने और उन दृश्यों को हटवाने के लिए कह रहे हैं, जिनके जरिए घाटी के मुस्लिमों की छवि खराब करने की कोशि की गई है।"

फोटो: सोशल मीडिया

अरमान के रिसेप्शन में जमकर नाचे सितारे

रणबीर कपूर के कजन अरमान जैन की रिसेप्शन पार्टी में शाहरुख और गौरी खान समेत कई बड़े सितारे जमकर नाचे। अरमान ने अपनी रिसेप्शन पार्टी में फिल्मी दुनिया के कुछ खास ही लोगों को बुलाया था। शादी के रिसेप्शन में कपूर खानदान तो था ही, साथ में बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने इसमें शिरकत की।

रेखा, बच्चन फैमिली, कियारा आडवाणी, शाहरुख खान, आलिया भट्ट जैसे कई बड़े सितारों की मौजूदगी में पार्टी की रौनक और भी ज्यादा बढ़ गई। शादी का फंक्शन हो और डांस न हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। पार्टी में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने अपनी वाइफ गौरी खान के साथ एक खास डांस परफॉर्मेंस दी, जिसने सभी का दिल जीत लिया। इस डांस परफॉर्मेंस में शाहरुख और गौरी का प्यार और बॉन्डिंग नजर आई।

इसके बाद स्टेज पर आईं दूल्हे यानी अरमान की बहने करिश्मा और करीना। दोनों ने ‘बोले चूड़ियां’ पर कमाल की परफॉरमेंस दी। इस दौरान फिल्म निर्देशक करण जौहर ने भी दोनों के साथ जमकर ठुमके लगाए।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • झारखंडः हेमंत सोरेन ने JSSC-CGL समेत TDPL से हुई सभी परीक्षाओं को किया रद्द, 2014 से होगी जांच, छात्रों में जश्न

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: झारखंड में बड़ा फैसला, हेमंत सोरेन कैबिनेट ने TDPL द्वारा आयोजित JSSC-CGL परीक्षा की रद्द, होगी जांच!

  • ,
  • दुनिया की खबरें: अमेरिका-ईरान ज्ञापन समझौते की 60 दिनों की डेडलाइन खत्म और इंडोनेशिया में भूकंप से 68 लोगों की मौत

  • ,
  • सुप्रिया श्रीनेत ने बीजेपी की नई सोशल मीडिया टीम को दी चुनौती, कहा- बधाई, लेकिन हारने के लिए तैयार रहें

  • ,
  • उज्जैन: महाकाल मंदिर में नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, बैरिकेड्स टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति, कई घायल