सिनेमा

फिल्म ‘सुई-धागा’ में अनुष्का शर्मा के अभिनय पर भावविभोर हुए विराट कोहली, कहा, ममता पर गर्व है

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और अभिनेता वरुण धवन की फिल्म ‘सुई धागा’ सिनेमाघरों में आ गई है। फिल्म देखने के बाद क्रिकेटर और अनुष्का शर्मा के पति विराट कोहली ने कहा कि उनकी पत्नी की नई फिल्म ‘सुई धागा- मेड इन इंडिया’ ने उनका दिल छू लिया है।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  फिल्म ‘सुई-धागा’ में अनुष्का शर्मा के अभिनय को लेकर विराट कोहली ने कहा कि उन्हें अपनी पत्नी पर गर्व है

अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘सुई धागा’ आज रिलीज हो गई है। फिल्म रिलीज होने से ठीक एक दिन पहले इन दोनों सितारों ने मुंबई में स्क्रीनिंग रखी। जिसमें अनुष्का शर्मा अपने पति और क्रिकेटर विराट कोहली के साथ पहुंचीं तो वहीं वरुण धवन अपनी गर्लफ्रेंड नताशा के साथ नजर आए।

फिल्म देखने के बाद विराट कोहली का कहना है, “उनकी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की नई फिल्म ‘सुई धागा- मेड इन इंडिया’ ने उनका दिल चुरा लिया है।” विराट का कहना है कि उन्हें अनुष्का पर गर्व है। विराट कोहली ने ट्वीट कर कहा कि उन्होंने फिल्म देखी है और यह फिल्म रोलर-कोस्टर राइड की तरह है।

विराट कोहली ने आगे कहा, “मैंने बीती रात दूसरी बार ‘सुई धागा- मेड इन इंडिया’ देखी और मुझे यह पहली बार से कहीं ज्यादा अच्छी लगी। काफी भावुक उतार-चढ़ाव वाली फिल्म है और फिल्म में सभी ने शानदार काम किया है। मौजी बेहतरीन था लेकिन ममता के किरदार ने मेरा दिल चुरा लिया। उनके किरदार से आपको प्यार हो जाएगा। अनुष्का तुम पर गर्व है। इस फिल्म को देखने नहीं भूलें, दोस्तो।”

फिल्म में वरुण धवन एक दर्जी की भूमिका अदा कर रहे हैं। वहीं अनुष्का शर्मा दर्जी मौजी की पत्नी (ममता) का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में ममता काफी टैलेंटेड है। पति-पत्नी मिलकर अपने नए कल के लिए संघर्ष करने का निर्णय लेते हैं। इस बीच उनकी जिंदगी में कई तरह की दिक्कतें आती हैं। ऐसे में दोनों बिना हार माने अपने अपने लक्ष्य तक पहुंचते हैं, फिल्म में दिखाया गया है।

यह फिल्म शरत कटारिया ने डायरेक्ट की है। फिल्म में अनुष्का और वरुण धवन के अलावा रघुवीर यादव, नमित दास और गोविंद पांडे भी हैं।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • राहुल गांधी ने छात्रों से बर्बरता पर सरकार को घेरा, प्रधान का इस्तीफा और पीएम मोदी की माफी समेत तीन मांग रखी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार को घेरा, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और PM से माफी समेत रखीं तीन मांगें

  • ,
  • मेरठ में कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के स्थल पर पुलिस ने ताला जड़ा, कई नेताओं को हाउस अरेस्ट किया

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट के वकीलों ने CJP प्रदर्शन के दौरान छात्रों और वकीलों पर पुलिस बर्बरता की निंदा की, जांच की मांग की

  • ,
  • दिल्ली के जंतर मंतर पर पुलिस कार्रवाई के बाद छात्रों के समर्थन में उतरे अरिजीत सिंह, बोले- हर चीज याद रखी जाएगी