क्रिकेट

दूसरा टेस्ट: साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, पंत की कप्तानी में दो बदलावों के साथ उतरा भारत

शुभमन गिल कोलकाता टेस्ट में बल्लेबाजी के दौरान चोटिल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें दूसरे टेस्ट मैच से बाहर बैठना पड़ा है। गिल के स्थान पर पंत को टीम इंडिया की कमान सौंपी गई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

साउथ अफ्रीका ने बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट मैच में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया है। शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में ऋषभ पंत इस मुकाबले में टीम इंडिया की कमान संभाल रहे हैं। भारतीय टीम इस मैच में दो बदलावों के साथ उतरी है। शुभमन गिल और अक्षर पटेल के स्थान पर साईं सुदर्शन और नीतीश कुमार रेड्डी को मेजबान टीम में शामिल किया गया है। वहीं, साउथ अफ्रीकी टीम इस मैच में एक बदलाव के साथ उतरी है। सेनुरन मुथुसामी को कॉर्बिन बॉश की जगह मौका मिला।

गिल कोलकाता टेस्ट में बल्लेबाजी के दौरान चोटिल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें दूसरे टेस्ट मैच से बाहर बैठना पड़ा है। गिल के स्थान पर पंत को टीम इंडिया की कमान सौंपी गई है। इस मुकाबले के साथ ऋषभ पंत भारत के 38वें टेस्ट कप्तान बन गए हैं। वह महेंद्र सिंह धोनी के बाद दूसरे ऐसे विकेटकीपर हैं, जो भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं।

भारतीय टीम कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट मैच को 30 रन के करीबी अंतर से गंवा चुकी है। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारतीय टीम ने 189 रन बनाकर 30 रन की बढ़त हासिल की। साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में 153 रन बनाकर टीम इंडिया को जीत के लिए 124 रन का टारगेट दिया, लेकिन भारत सिर्फ 93 रन पर ऑलआउट हो गया।

भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर सीरीज 1-1 से बराबरी पर खत्म करना चाहेगी। वहीं, साउथ अफ्रीका का लक्ष्य इस मैच को अपने नाम करते हुए 2-0 से क्लीन स्वीप करना होगा।

भारत की प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साईं सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टेंबा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोरजी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिन (विकेटकीपर), मार्को जेनसन, सेनुरन मुथुसामी, साइमन हार्मर, केशव महाराज।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई के आरोप लगाने याचिकाओं पर 27 जुलाई को सुनवाई

  • ,
  • कई मेट्रो स्टेशन बंद होने से दिल्ली में 'दांडी मार्च' जैसा दृश्य, जंतर-मंतर जा रहे छात्रों को दिखे ‘महात्मा गांधी’

  • ,
  • रुबियो के बयान पर ईरानी विदेश मंत्री अराघची ने दी चेतावनी, अमेरिकी आक्रामकता से बढ़ेंगी ट्रंप की मुश्किलें

  • ,
  • 'धर्मेंद्र प्रधान की वजह से हजारों लोग सड़क पर', पैलेट गन से घायल युवक को लेकर राहुल ने की PC, टी-शर्ट उठाकर घाव दिखाए

  • ,
  • 'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सरकार ने मांगा एक दिन का समय', CJP का दावा- दो मांगों पर सैद्धांतिक सहमति