क्रिकेट

टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत के लिए बजी खतरे की घंटी, वॉशिंगटन सुंदर हुए NZ वनडे सीरीज से बाहर

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया, ‘‘वाशिंगटन अपनी बायीं पसली के निचले हिस्से में तकलीफ होने के कारण श्रृंखला में आगे नहीं खेल पाएंगे।’’

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

भारतीय ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर वडोदरा में खेले गए पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में पसली में चोट लगने के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला से बाहर हो गए हैं।

इस 26 वर्षीय खिलाड़ी ने पांच ओवर में 27 रन दिए और न्यूजीलैंड की पारी के बीच में ही मैदान से बाहर चले गए। इसके बाद वह क्षेत्ररक्षण के लिए मैदान पर नहीं उतरे। वह बाद में आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए। भारत ने यह मैच चार विकेट से जीता।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया, ‘‘वाशिंगटन अपनी बायीं पसली के निचले हिस्से में तकलीफ होने के कारण श्रृंखला में आगे नहीं खेल पाएंगे।’’

वाशिंगटन चोटिल होने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पिछले हफ्ते साइड स्ट्रेन के कारण मौजूदा श्रृंखला से बाहर हो गए थे, जबकि तिलक वर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए उपलब्ध नहीं हैं क्योंकि उन्हें ग्रोइन की चोट के लिए सर्जरी करवानी पड़ी थी।

भारत के वनडे कप्तान शुभमन गिल ने रविवार को भारत की जीत के बाद वाशिंगटन की स्थिति के बारे में जानकारी दी थी।

गिल ने कहा, ‘‘वाशिंगटन सुंदर को साइड स्ट्रेन है और मैच के बाद उनका स्कैन किया जाएगा।’’

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: आर्चरी में आया एक और गोल्ड, 17 साल की कुमकुम मोहोड ने रच दिया इतिहास, होर्मुज में टैंकर पर हमला

  • ,
  • एशियाई खेलों में भारत को एक और स्वर्ण, 17 साल की कुमकुम मोहोड ने रच दिया इतिहास, आर्चरी में जीता गोल्ड मेडल

  • ,
  • कांग्रेस ने परगट सिंह को बनाया पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष, आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश की कमान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर भड़के राहुल गांधी, कहा- ज्ञानेश जाएंगे और उन्हें बिठाने वाला सिस्टम भी जाएगा

  • ,
  • बिहार में बाढ़ का कहर, गंडक का एक और तटबंध टूटा, सारण के नए इलाकों में घुसा पानी, NDRF-SDRF की 19 टीम तैनात