क्रिकेट

एबी डिविलियर्स ने विराट कोहली को लेकर दी थी गलत खबर, अब मांग रहे माफी

डिविलियर्स ने कहा था कि कोहली दूसरी बार पिता बनने वाले हैं और यह उनका पारिवारिक समय है। यह भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों को पसंद नहीं आया और उन्होंने इंग्लैंड सीरीज को मिस करने के लिए कोहली की आलोचना की।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। इससे जुड़ी कई खबरें सामने आ चुकी हैं। हालांकि, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अब तक ऐसी कोई जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन इस बीच दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने इस खबर पर मुहर लगा दी थी। मगर, अब वो भी अपने बयान से पलट चुके हैं। एबी डिविलियर्स ने इसके लिए माफी मांग ली है और कहा है कि उनसे बहुत बड़ी गलती हो गई है।

डिविलियर्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में अपने कार्यकाल और मैदान के बाहर पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के खास दोस्त रहे हैं। आईएएनएस से डिविलियर्स ने कहा, "बिल्कुल परिवार पहले आता है, यह प्राथमिकता है, जैसा कि मैंने अपने यूट्यूब शो में कहा था। मैंने उसी समय एक बड़ी गलती की और हां गलत जानकारी साझा की, जो बिल्कुल भी सच नहीं थी।

"किसी को नहीं पता कि विराट इस समय कहां हैं। विराट के ब्रेक लेने का कारण जो भी हो, आशा है कि वह मजबूती से टीम में वापसी करेंगे।"

इससे पहले डिविलियर्स ने कहा था कि कोहली दूसरी बार पिता बनने वाले हैं और यह उनका पारिवारिक समय है। यह भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों को पसंद नहीं आया और उन्होंने इंग्लैंड सीरीज को मिस करने के लिए कोहली की आलोचना की।

हालांकि, अब दक्षिण अफ़्रीकी स्टार ने अपना बयान बदल दिया और स्थिति को शांत करने की कोशिश की।

इंग्लैंड सीरीज शुरू होने से तीन दिन पहले 22 जनवरी को बीसीसीआई ने घोषणा की कि कोहली 'व्यक्तिगत कारणों' से पहले दो टेस्ट से बाहर हो गए हैं।

यह देखना दिलचस्प होगा कि चयनकर्ता अगले मैच के लिए टीम की घोषणा कब करते हैं, और क्या बीसीसीआई कोहली से जुड़ी सही जानकारी साझा करेगा यह भी एक बड़ा सवाल होगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: किश्तवाड़ में फटा बादल, कई वाहन बहने से मची अफरा-तफरी, सभी स्कूलों में छुट्टी का आदेश

  • ,
  • हॉकी इंडिया के बोर्ड की सहमति के बिना जर्सी का रंग कैसे बदला गया? खड़गे का सवाल, बोले- निर्णय पर पुनर्विचार हो

  • ,
  • कुलगाम आतंकी हमला: बेहतर भविष्य के लिए छत्तीसगढ़ से कश्मीर गए थे दीपक और भूपेंद्र, एक था परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य

  • ,
  • J&K: बादल फटने से किश्तवाड़ और शोपियां में भारी तबाही, बाढ़ में बह गईं गाड़ियां, नेशनल हाईवे बंद

  • ,
  • कुलगाम हमले को खड़गे ने बताया क्रूर मानसिकता का घिनौना उदाहरण, राहुल बोले- आतंकियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा