क्रिकेट

Adelaide Test: मिचेल स्टार्क बने भारत के लिए सिरदर्द, झटके तीन विकेट, डिनर ब्रेक तक भारत का स्कोर- 82/4

ब्रेक तक भारत का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 82 रन हो चुका है। इस मैच में भारतीय टीम तीन बदलाव के साथ उतरी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर सीरीज में दूसरा टेस्ट मैच जारी है। एडिलेड में हो रहे डे-नाइट टेस्ट मैच का पहला सीजन मेजबान ऑस्ट्रेलिया के लिए बढ़िया रहा है। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया था। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने डिनर ब्रेक तक भारत के चार शीर्ष बल्लेबाजों को आउट कर दिया है।

ब्रेक तक भारत का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 82 रन हो चुका है। इस मैच में भारतीय टीम तीन बदलाव के साथ उतरी है। कप्तान रोहित के अलावा शुभमन गिल और रविचंद्रन अश्विन की भी वापसी हुई है। हालांकि रोहित शर्मा इस बार ओपनिंग की जगह मिडिल ऑर्डर में खेल रहे हैं।

भारतीय पारी की बात करें तो यशस्वी जायसवाल के रूप में टीम इंडिया को पहली ही गेंद पर बड़ा झटका लगा। पर्थ टेस्ट के शतकवीर यशस्वी जायसवाल हालांकि इस पारी में पहली ही गेंद पर बगैर खाता खोले आउट हो चुके हैं। उनको मिशेल स्टार्क ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। इसके बाद केएल राहुल और शुभमन गिल के बीच बढ़िया अर्धशतकीय साझेदारी हुई।

केएल राहुल 64 गेंदों पर 37 रनों की पारी खेलकर आउट हुए और उनको मिशेल स्टार्क ने नाथन मैकस्वीनी के हाथों कैच आउट कराया। इस विकेट के बाद भारत के विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। जोश हेजलवुड की जगह पर प्लेइंग 11 में शामिल हुए तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड ने शुभमन गिल को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। गिल ने आउट होने से पहले 51 गेंदों पर 31 रनों की पारी खेली।

इसके बाद मिशेल स्टार्क ने सत्र की बड़ी सफलता हासिल करते हुए विराट कोहली को 7 रनों के स्कोर पर स्टीव स्मिथ के हाथों कैच आउट करा दिया। इस तरह से भारत के तीन विकेट केवल 12 रनों के स्कोर पर गिर गए।

इस सीरीज में भारतीय टीम 1-0 से आगे चल रही है। टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के खराब प्रदर्शन के बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत धमाकेदार की है। उन्होंने मेजबान टीम को पर्थ टेस्ट मैच में 295 रनों से हराया था। हालांकि डे-नाइट टेस्ट मैचों में अपनी धरती पर ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड शानदार है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में सऊदी जहाजों पर हमला तेज करेगा हूती समूह, तेल टैंकर पर मिसाइल अटैक की ली जिम्मेदारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत

  • ,
  • छात्रों के खिलाफ ‘हिंसा’ के लिए अमित शाह जिम्मेदार, संसद में आकर जवाब देने का साहस नहींः राहुल गांधी