
विश्व कप 2023 के 30वें मैच में अफगानिस्तान का सामना श्रीलंका से हो रहा है। यह मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने आई श्रीलंका की टीम 241 रन ही बना पाई, यानी अब अफगानिस्तान को 242 रन जीत के लिए चाहिए।
आपको बता दें, अफगानिस्तान और श्रीलंका दोनों ने ही अपने-अपने पिछले मैच में जीत हासिल की है। अफगानिस्तान ने पिछले मैच में पाकिस्तान और श्रीलंका ने इंग्लैंड को हराया था।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए