क्रिकेट

जानें अजय जडेजा ने क्यों कहा- विराट कोहली सर्वश्रेष्ठ चेज मास्टर्स में से एक, दुनिया में उनके जैसा कोई नहीं

पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा ने विराट कोहली को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ चेज मास्टर्स में से एक करार देते हुए कहा है कि पूर्व कप्तान टीम को जो मजबूती देते हैं उसका कोई जवाब नहीं है।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा ने विराट कोहली को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ चेज मास्टर्स में से एक करार देते हुए कहा है कि पूर्व कप्तान टीम को जो मजबूती देते हैं उसका कोई जवाब नहीं है। विराट ने हैदराबाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में 48 गेंदों में 63 रन की शानदार पारी खेलकर भारत को 2-1 से सीरीज जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। विराट ने सूर्यकुमार यादव (69) के साथ 104 रन की साझेदारी निभायी।

जडेजा ने क्रिकबज से कहा, "यह भारतीय क्रिकेट के लिए महत्वपूर्ण है। विराट के आसपास निजी चीजें अब बदल चुकी हैं जिससे उनका काम आसान हो गया है और उनके आसपास बाकी लोगों के लिए भी यह बिलकुल अलग बॉल गेम बन गया है। विराट कोहली टीम को जो मजबूती प्रदान करते हैं वह हमेशा से ज्यादा महत्वपूर्ण है। वह चेज मास्टर हैं और खेल की गति को अच्छी तरह समझते हैं।"

जडेजा ने माना कि कोहली स्ट्राइकिंग क्षमता में बेशक सर्वश्रेष्ठ नहीं हैं लेकिन उनकी निरंतरता बहुमूल्य है। दुनिया में अन्य कोई क्रिकेटर ऐसा नहीं है जिसके पास विराट कोहली जैसी निरंतरता हो। वह ऐसा पिछले10, 12, 15 वर्षों से करते आ रहे हैं।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पेरिस में मंहगाई के खिलाफ लाखों लोगों ने मार्च निकाला, पुलिस ने आंसू गैस छोड़े, पानी की बौछार की

  • ,
  • ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान जंग रुकवाने का फिर दावा किया, नोबेल पुरस्कार नहीं मिलने पर जताई निराशा

  • ,
  • मोदी सरकार को बाइपास कर अंबानी से मिले रूबियो, रिलायंस के जरिये वेनेजुएला के तेल पर शिकंजा कसने की तैयारी

  • ,
  • एसआरएफटीआई छात्रों के प्रदर्शन को नसीरुद्दीन शाह का समर्थन, बोले- फिल्म निर्माताओं को डराना चाहती है बीजेपी

  • ,
  • बिहारः जेडीयू ने अनंत सिंह और नीलम देवी को 6 साल के लिए किया निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप