क्रिकेट

वनडे सीरीज के लिए इंंग्लैंड टीम का ऐलान, टी-20 में भारतीय बल्लेबाजों के छक्के छुड़ाने वाले बॉलर की टीम से छुट्टी

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए 14 सदस्यीय टीम की रविवार को घोषणा की जिसमें तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को शामिल नहीं किया गया है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए 14 सदस्यीय टीम की रविवार को घोषणा की जिसमें तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को शामिल नहीं किया गया है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने कहा कि आर्चर दाहिने कोहनी की जांच के लिए वापस इंग्लैंड लौट रहे हैं।

14 सदस्यीय टीम के अलावा जैक बॉल, क्रिस जॉर्डन और डेविड मलान कवर खिलाड़ी के तौर पर टीम के साथ रहेंगे। भारत और इंग्लैंड के बीच 23, 26 और 28 मार्च को तीन मैचों की वनडे सीरीज पुणे में खेली जाएगी।

इंग्लैंड की टीम इस प्रकार है :

इयोन मोर्गन (कप्तान), मोइल अली, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), सैम बिलिंग्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करेन, टॉम करेन, लियाम लिंविग्स्टोन, मैट पार्किन्सन, आदिल राशिद, जैसन रॉय, बेन स्टोक्स, रीस टोप्ले और मार्क वुड ।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: एंटी पेपर लीक बिल लोकसभा में पेश, विपक्ष का हंगामा, फास्ट ट्रैक कोर्ट में पहले दिन ही नहीं हो सकी सुनवाई

  • ,
  • 'अगर ऐसा नहीं हुआ तो...', छात्रों को हिरासत में लिए जाने की खबर के बीच CJP ने मोदी सरकार को दी चेतावनी, याद दिलाया अपना वादा

  • ,
  • '7 हत्याओं का आरोपी बिहार का CM सड़क छाप अपराधी है', तेजस्वी बोले- छात्रों की रिहाई नहीं हुई तो...

  • ,
  • राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, बोले- दिल्ली में पैलेट गन, बिहार में AK-47, छात्रों से किया वादा कहां गया?

  • ,
  • ‘छात्रों पर बर्बरता’ के खिलाफ विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन, ‘अमित शाह जवाब दो’ के लगाए नारे