क्रिकेट

रणतुंगा ने जय शाह पर लगाया श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड चलाने का आरोप, कहा- भारत के दखल के कारण ही बोर्ड हुआ बर्बाद

अर्जुन रणतुंगा के आरोपों पर अब तक बीसीसीआई और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की ओर से कोई जवाब नहीं आया है। रणतुंगा पहले भी कई बार यह आरोप लगा चुके हैं कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड दुनिया भर के क्रिकेट संघों पर दबदबा बनाकर रखना चाहता है और इसकी कोशिश करता रहता है।

रणतुंगा ने जय शाह पर लगाया श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड चलाने का आरोप
रणतुंगा ने जय शाह पर लगाया श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड चलाने का आरोप फोटोः सोशल मीडिया

श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह पर श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को चलाने और उसके अधिकारियों पर दबदबा रखने का आरोप लगाया है। रणतुंगा ने कहा कि उनकी मिलीभगत की वजह से ही श्रीलंका क्रिकेट का बुरा हाल हो रहा है।

साल 1996 में श्रीलंका को वर्ल्ड कप विजेता बनाने वाले कप्तान अर्जुन रणतुंगा ने कहा कि श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड को जय शाह चला रहे हैं। जय शाह के दबाव के कारण ही हमारा क्रिकेट बोर्ड बर्बाद हो रहा है। भारत का एक शख्स श्रीलंका क्रिकेट को बर्बाद कर रहा है।

दरअसल श्रीलंका टीम भारत में चल रहे वर्ल्ड कप में 9 में से 7 लीग मैच हारकर बाहर हो गई है और साथ ही 2025 में होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भी क्वालिफाई नहीं कर सकी है। वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद श्रीलंका के खेल मंत्री ने 6 नवंबर को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को बर्खास्त करते हुए एक अंतरिम बोर्ड का गठन किया है, जिसका अध्यक्ष अर्जुन रणतुंगा को नियुक्त किया गया है।

खेल मंत्री के इस आदेश के बाद श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जिसकी अपील पर अदालत ने बोर्ड को बर्खास्त करने के खेल मंत्री के फैसले को रद्द कर दिया और रणतुंगा अंतरिम अध्यक्ष नहीं बन सके। लेकिन इसी बीच इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने शुक्रवार को सरकार की दखलअंदाजी का आरोप लगाते हुए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की सदस्यता सस्पेंड कर दी।

अर्जुन रणतुंगा के इन सनसनीखेज आरोपों पर अब तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की ओर से कोई जवाब नहीं आया है। यहां बता दें कि रणतुंगा पहले भी कई बार यह आरोप लगा चुके हैं कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड दुनिया भर के क्रिकेट संघों पर दबदबा बनाकर रखना चाहता है और इसकी कोशिश करता रहता है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • सिनेजीवन: 'हमारी अधूरी कहानी' शूट करते वक्त टूटे हुए थे इमरान और भाभी करीना कपूर के सपोर्ट में आई सबा पटौदी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी 'छात्रों की गूंज' के लिए पुणे पहुंचे, थोड़ी देर में लड़कियों के मुद्दे पर करेंगे बात

  • ,
  • क्या गाज़ा नरसंहार में है भारत की भागीदारी? इजरायल के न खत्म होने वाले युद्धों के लिए भेजे जा रहे भारतीय हथियार

  • ,
  • 'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान, PDA से घबराई भाजपा बदल रही परिभाषा', अखिलेश यादव का CM योगी पर पलटवार

  • ,
  • मध्य प्रदेश की शराब टेंडर प्रक्रिया की उच्च स्तरीय जांच की मांग, जीतू पटवारी ने सीएम मोहन यादव को पत्र लिखा