क्रिकेट

एशिया कप: भारत-पाकिस्तान की टीम पर आईसीसी का बड़ा ऐक्शन, 'स्लो ओवर रेट' के लिए लगाया भारी जुर्माना

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बुधवार को कहा कि भारत और पाकिस्तान पर एशिया कप 2022 के ग्रुप ए मैच में 'स्लो ओवर रेट' को लेकर मैच फीस का 40 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बुधवार को कहा कि भारत और पाकिस्तान पर एशिया कप 2022 के ग्रुप ए मैच में 'स्लो ओवर रेट' को लेकर मैच फीस का 40 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। मैच रेफरी के आईसीसी एलीट पैनल के जेफ क्रो ने रोहित शर्मा और बाबर आजम की टीमों द्वारा रविवार के मैच के दौरान अपने-अपने निर्धारित समय से दो ओवर कम होने के बाद कार्रवाई की, क्योंकि निर्धारित समय को ध्यान में रखा गया था।

आईसीसी ने कहा, "खिलाड़ियों और खिलाड़ी समर्थन कर्मियों के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार, जो न्यूनतम ओवर-रेट के मामले से संबंधित है। इस संबंध में खिलाड़ियों पर उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना प्रति ओवर के लिए लगाया जाता है, जो उनकी टीम आवंटित समय में गेंदबाजी करने में विफल रहती है।"

दोनों कप्तानों को इसके लिए दोषी ठहराया गया और दोनों कप्तानों ने अपना दोष स्वीकार कर लिया, इसलिए मामले में औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं पड़ी। मैदानी अंपायर मसूदुर रहमान और रुचिरा पिल्लियागुरुगे, तीसरे अंपायर रवींद्र विमलासिरी और चौथे अंपायर गाजी सोहेल ने स्लो ओवर रेट के आरोप लगाए।

भारत ने पाकिस्तान पर पांच विकेट की जीत के साथ अपने एशिया कप अभियान की शानदार शुरूआत की, हार्दिक पांड्या के हरफनमौला प्रदर्शन के साथ-साथ भुवनेश्वर कुमार, रवींद्र जडेजा और विराट कोहली के महत्वपूर्ण योगदान के कारण भारत को जीत मिली।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • सिनेजीवन: आशुतोष राणा बोले- छात्र देश का भविष्य, उनकी बात सुननी चाहिए और सलमान खान ने संजय दत्त के लिए किया खास पोस्ट

  • ,
  • CWG 2026: सिर्फ 30 मिनट में 2 गोल्ड, मुक्केबाजी में प्रीति के बाद जैस्मिन ने दिखाया दमखम

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: किश्तवाड़ में फटा बादल, कई वाहन बहने से मची अफरा-तफरी, सभी स्कूलों में छुट्टी का आदेश

  • ,
  • हॉकी इंडिया के बोर्ड की सहमति के बिना जर्सी का रंग कैसे बदला गया? खड़गे का सवाल, बोले- निर्णय पर पुनर्विचार हो

  • ,
  • कुलगाम आतंकी हमला: बेहतर भविष्य के लिए छत्तीसगढ़ से कश्मीर गए थे दीपक और भूपेंद्र, एक था परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य