क्रिकेट

VIDEO: कोहली के शतक के लिए हिसाब लगाने लगे थे अक्षर, कहा- मैं उम्मीद कर रहा था कि गेंद मेरे बल्ले का किनारा लेकर न जाए

भारत को जब जीत के लिए दो रन चाहिए थे तब कोहली 96 रन पर खेल रहे थे। कप्तान रोहित शर्मा ने उन्हें छक्का जड़कर मैच समाप्त करने का इशारा किया और कोहली ने चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया।

कोहली के शतक के लिए हिसाब लगाने लग गया था: अक्षर पटेल
कोहली के शतक के लिए हिसाब लगाने लग गया था: अक्षर पटेल फोटोः @BCCI

विराट कोहली पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के मैच में जब शतक लगाने के करीब थे तो उनके साथ दूसरे छोर पर खड़े अक्षर पटेल भी हिसाब लगाने लगे थे जिससे कि यह स्टार बल्लेबाज जादुई आंकड़े तक पहुंच सके।

अक्षर उस समय बल्लेबाजी करने आये जब भारत को जीत के लिए 19 रन चाहिए थे और कोहली 86 रन बनाकर खेल रहे थे।

अक्षर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा जारी किए गए एक वीडियो में कहा, ‘‘आखिर में मैं भी उनके शतक के लिए हिसाब लगाने लग गया था। मैं उम्मीद कर रहा था कि गेंद मेरे बल्ले का किनारा लेकर न जाए। इसलिए यह काफी मजेदार था।’’

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने हालांकि 42वें ओवर में तीन वाइड गेंदें फेंकी, जिससे कोहली के शतक की राह थोड़ी मुश्किल हो गई।

इस बीच एक मौका ऐसा भी आया जब अक्षर के एक रन लेने पर दर्शक खुश नहीं थे क्योंकि वह चाहते थे कि कोहली अपना शतक पूरा करें। भारत को जब जीत के लिए दो रन चाहिए थे तब कोहली 96 रन पर खेल रहे थे। कप्तान रोहित शर्मा ने उन्हें छक्का जड़कर मैच समाप्त करने का इशारा किया और कोहली ने चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया।

पीटीआई के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: नगर निकाय चुनाव, जयपुर, जोधपुर, कोटा और सुकेत में कुछ मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान के निर्देश

  • ,
  • मुंबई मार्च से पहले भावुक हुए मनोज जरांगे पाटिल, बोले- यह मेरी आखिरी मुलाकात हो सकती है, लड़ाई रुकनी नहीं चाहिए

  • ,
  • दुबई भागने की फिराक में था गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई बंटी, धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार

  • ,
  • SIR IN DELHI: मैं घर पर नहीं हूं तो मेरा वोट कट जाएगा, कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव का सीधा सवाल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप ने एआई रेगुलेशन को किया नामंजूर और पाक की मोस्ट वांटेड लिस्ट में मसूद अजहर पर ₹70 लाख का इनाम