क्रिकेट

एशिया कप 2023 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, राहुल-श्रेयस की वापसी, तिलक वर्मा को भी मिला मौका

एशिया कप के लिए टीम का एलान कर दिया गया है। काफी समय से चोट की वजह से बाहर चल रहे केएल राहुल और श्रेयस अय्यर की टीम में वापसी हुई है। तिलक वर्मा टीम में नया चेहरा होंगे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

एशिया कप 2023 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। रोहित शर्मा की अगुवाई में 17 खिलाड़ियों की भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। काफी समय से चोट की वजह से बाहर चल रहे केएल राहुल और श्रेयस अय्यर की टीम में वापसी हुई है।

वहीं, जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा भी वनडे टीम में वापसी कर रहे हैं। यह दोनों भी चोटिल थे। तिलक वर्मा टीम में नया चेहरा होंगे। चयनकर्ता ने 18 खिलाड़ियों की टीम का एलान किया है। 17 खिलाड़ियों की टीम है और संजू सैमसन बैकअप विकेटकीपर (18वें खिलाड़ी) होंगे।

Published: undefined

तिलक वर्मा को एशियाई गेम्स के लिए भारतीय टीम में भी शामिल किया गया है। वर्ल्ड कप और एशियन गेम्स की तारीखों में टकराव के कारण उनका दोनों टूर्नामेंट खेलना संभव नहीं है। ऐसे में अजीत अगरकर ने कहा है कि वर्ल्ड कप स्क्वॉड में उनके चयन पर फैसला बाद में लिया जाएगा।

Published: undefined

एशिया कप के लिए टीम इंडिया

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ईशान किशन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: पाकिस्तान का काबुल में बड़ा हमला, अस्पताल और रिहायशी इलाकों में गिराए बम, एयर स्ट्राइक में 400 की मौत

  • ,
  • पाकिस्तान का अफगानिस्तान के काबुल में बड़ा हमला, एयर स्ट्राइक में 400 लोगों की मौत, 250 घायल, अस्पताल को बनाया निशाना

  • ,
  • बंगाल में IAS-IPS अफसरों के तबादले पर ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, कहा- यह संघवाद की भावना के खिलाफ

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: खड़गे ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, कहा- चुनाव की ईमानदारी में दखल देने की साफ कोशिश हो रही है

  • ,
  • एलपीजी की कमी के कारण अपने गांव लौटने लगे हैं मजदूर, संकट जल्द नहीं सुलझा तो और बिगड़ सकते हैं हालात