क्रिकेट

T20 World Cup 2021 के लिए टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, अक्षर पटेल की जगह लेगा ये धुरंधर खिलाड़ी

टीम इंडिया की टी-20 विश्व कप की टीम में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अक्षर पटेल को अंतिम 15 सदस्यीय टीम से बाहर कर दिया गया है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

टीम इंडिया की टी-20 विश्व कप की टीम में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अक्षर पटेल को अंतिम 15 सदस्यीय टीम से बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह शार्दुल ठाकुर को टीम में शामिल किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ऑल इंडिया सीनियर चयन समिति ने टीम मैनजमेंट से चर्चा करने के बाद ये फैसला किया है। ऑलराउंडर अक्षर पटेल अब स्टैंड बाई खिलाड़ियों की सूची में हैं।

टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है :

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), लोकेश राहुल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, राहुल चाहर, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी।

स्टैंड बाई खिलाड़ी : श्रेयस अय्यर, दीपक चाहर और अक्षर पटेल।

कुछ क्रिकेटरों को दुबई में टीम के बायो बबल में रूकने और भारतीय टीम की तैयारियों में मदद करने के लिए कहा गया है। इन खिलाड़ियों में आवेश खान, उमरान मलिक, हर्षल पटेल, लुकमान मेरिवाला, वेंकटेश अय्यर, करन शर्मा, शाहबाज अहमद और के. गौतम शामिल हैं।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बंगाल उपचुनावः चुनाव आयोग से ममता और ऋतब्रत गुट को झटका, TMC के नाम और चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक, मांगा विकल्प

  • ,
  • इंडिगो ने घरेलू उड़ान में कई सेवाओं के शुल्क बढ़ाए, शिशु यात्रा से लेकर अतिरिक्त सामान तक जेब पर बढ़ेगा बोझ

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 30 गेंद में 100 रन... अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज शतक जड़कर रचा नया इतिहास, एक साथ टूटे कई रिकॉर्ड

  • ,
  • अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक ठोक रचा इतिहास, बने भारत के सबसे तेज शतकवीर, कई रिकॉर्ड ध्वस्त!

  • ,
  • टाटा संस ने चंद्रशेखरन को तीसरी बार चेयरमैन बनाने को मंजूरी दी, टाटा ट्रस्ट ने किया विरोध, बताया अवैध