क्रिकेट

चैंपियंस ट्रॉफी 2025: पाकिस्तान के दौरे पर जाएगी भारतीय टीम? लाहौर में हो सकती है टक्कर

टूर्नामेंट 19 फरवरी से 9 मार्च के बीच खेले जाने की संभावना है। हालांकि, अंतिम कार्यक्रम की घोषणा अभी बाकी है। इससे पहले पाकिस्तान ने 11 साल बाद वनडे विश्व कप 2023 में भारत की यात्रा की थी।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

न्यूयॉर्क में पाकिस्तान पर भारत की जीत का जश्न अभी थमा भी नहीं है कि इस बीच एक रिपोर्ट के अनुसार, अगले साल चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना लाहौर में हो सकता है। क्रिकबज की मानें तो चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का ड्राफ्ट शेड्यूल आईसीसी को सौंप दिया गया है।

दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के कारण भारत ने अभी तक पाकिस्तान की यात्रा करने का फैसला नहीं किया है। पिछले साल एशिया कप में, भारतीय सरकार ने टीम को पाकिस्तान की यात्रा करने की अनुमति नहीं दी थी और टूर्नामेंट में उनके मैच श्रीलंका में एक न्यूट्रल वेन्यू पर खेले गए थे।

क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार, दोनों पड़ोसी देश अगले साल मार्च में आठ टीमों की प्रतियोगिता के अंतिम लीग मैच में एक-दूसरे से भिड़ेंगे।

टूर्नामेंट 19 फरवरी से 9 मार्च के बीच खेले जाने की संभावना है। हालांकि, अंतिम कार्यक्रम की घोषणा अभी बाकी है। इससे पहले पाकिस्तान ने 11 साल बाद वनडे विश्व कप 2023 में भारत की यात्रा की थी।

संभावित शेड्यूल के मुताबिक, 20 दिनों तक चलने आईसीसी टूर्नामेंट में सिर्फ पाकिस्तान के साथ ही नहीं, बल्कि भारत के सारे मुकाबलों का आयोजन लाहौर में ही किया जाएगा।

टूर्नामेंट के 15 मैचों में से 7 का आयोजन लाहौर में होगा। वहीं 5 मैच रावलपिंडी में जबकि 3 मैच कराची में खेले जा सकते हैं। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का ओपनिंग मैच कराची में होगा। इसके अलावा कराची और रावलपिंडी एक-एक सेमीफाइनल की भी मेजबानी करेंगे।

जानकारी के अनुसार, न तो पीसीबी और न ही आईसीसी हाइब्रिड मॉडल पर चर्चा कर रहे हैं, लेकिन अंतिम समय में स्थिति बदलने की संभावना है। हालांकि, अब सबकी नजर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और भारत सरकार पर है कि क्या फैसला होता है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने माना- लोगों को ईरान युद्ध पसंद नहीं आया, पेट्रोल की कीमतें बढ़ना भी चुनाव में हार की बड़ी वजह

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वायु प्रदूषण को लेकर मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई आतिशबाजी पर बैन, BMC का आदेश

  • ,
  • महाराष्ट्र: गोकुल विवाद पर कोल्हापुर में किसानों का प्रदर्शन, सरकार के अध्यादेश के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर

  • ,
  • इंटरव्यू: ‘झारखंड में उर्दू की स्थिति चिंताजनक, लेकिन अस्तित्व बचाने का संघर्ष भी जारी’, मो. अनज़र

  • ,
  • दुनिया की खबरें: डेमोक्रेट्स की जांच की तैयारी, ट्रंप-न्याय मंत्रालय के सख्त रुख से बढ़ा तनाव, होर्मुज खोलने का प्लान बरकरार