
वनडे वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तानी टीम ने शानदार वापसी की है। आज कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए वर्ल्ड कप के मैच में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हरा दिया। लगातार चार मैच में हार के बाद आज की इस जीत के साथ पाक टीम ने अपनी सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार रखी हैं।
Published: undefined
कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेल गए इस मुकाबले में बांग्लादेश ने पहले खेलते हुए पाकिस्तान को 205 रन का टारगेट दिया था, जिसके जवाब में बाबर ब्रिगेड ने 32.3 ओवर में ही 7 विकेट से यह मुकाबला जीत लिया। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें एक बार फिर जिंदा हो गईं। वहीं कि बांग्लादेश पूरी तरह रेस से बाहर हो गया है।
Published: undefined
पाकिस्तान के लिए ओपनर फखर जमां ने 74 गेंदों पर सबसे ज्यादा 81 रन बनाए। वहीं अब्दुल्लाह शफीक ने 69 गेंदों पर 68 रन की पारी खेली। वहीं बांग्लादेश के लिए तीनों विकेट ऑफ स्पिनर मेहदी हसन मिराज ने हासिल किए। बांग्लादेश टीम के बाकी गेंदबाज पाकिस्तान पर दबाव बनाने में असफल रहे। सिर्फ मेहदी हसन ही 3 विकेट ले सके, लेकिन वो मैच नहीं जिता सके।
Published: undefined
इससे पहले बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। लेकिन पाक गेंदबाजी के आगे पूरी टीम 204 रन पर ही ढेर हो गई। टीम के लिए सबसे ज्यादा 56 रन महमूदुल्लाह ने बनाए। उनके अलावा लिटन दास ने 45 और कप्तान शाकिब ने 43 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए शाहीन आफरीदी और मोहम्मद वसीम ने 3-3 विकेट झटके। जबकि हारिस रऊफ ने 2 विकेट झटके।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined