क्रिकेट

CWC2023: फाइनल में रिचर्ड इलिंगवर्थ और रिचर्ड कैटलबोरो होंगे मैदानी अंपायर, जोएल विल्सन रहेंगे थर्ड अंपायर

भारत अपना तीसरा विश्व कप खिताब और घरेलू धरती पर दूसरा खिताब हासिल करने के लिए उतरेगा। जीत के साथ रोहित की टीम विश्व कप न जीतने के अपने 10 साल के सूखे को खत्म करना चाहेगी। वहीं, लगातार 8 मैचों से अजेय चल रहे ऑस्ट्रेलिया की नजर छठे विश्व कप खिताब पर है।

वर्ल्ड कप फाइनल में रिचर्ड इलिंगवर्थ और रिचर्ड कैटलबोरो होंगे मैदानी अंपायर, जोएल विल्सन रहेंगे थर्ड अंपायर
वर्ल्ड कप फाइनल में रिचर्ड इलिंगवर्थ और रिचर्ड कैटलबोरो होंगे मैदानी अंपायर, जोएल विल्सन रहेंगे थर्ड अंपायर फोटोः IANS

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और पांच बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले विश्व कप 2023 के फाइनल मैच के लिए इंग्लैंड के रिचर्ड इलिंगवर्थ और रिचर्ड केटलबोरो ऑन-फील्ड अंपायर होंगे। वहीं, थर्ड अंपायरिंग की जिम्मेदारी वेस्टइंडीज के जोएल विल्सन को सौंपी गई है। मैच के लिए सभी अंपायर अहमदाबाद पहुंच गए हैं।

इलिंगवर्थ और केटलबोरो, जिन्हें नवंबर 2009 में एक ही दिन आईसीसी अंतर्राष्ट्रीय सूची में प्रमोट किया गया था। दोनों ने इस सप्ताह के सेमीफाइनल के दौरान ऑन-फील्ड अंपायर की भूमिका निभाई। यह दूसरी बार होगा जब 50 वर्षीय केटलबोरो शोपीस अवसर के लिए ऑन-फील्ड अंपायर होंगे। वह इससे पहले 2015 पुरुष वनडे विश्व कप फाइनल में कुमार धर्मसेना के साथ इस भूमिका में थे, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने एमसीजी में न्यूजीलैंड को हराकर अपना पांचवां खिताब जीता था।

मेजबान भारत ने टूर्नामेंट में अब तक सभी 10 मैच जीते हैं और उनका लक्ष्य 2011 की जीत के बाद अपना तीसरा वनडे विश्व कप खिताब और घरेलू धरती पर दूसरा खिताब हासिल करना है। इस जीत के साथ रोहित एंड कंपनी विश्व कप न जीतने के अपने 10 साल के सूखे को खत्म करना चाहेगी। ऑस्ट्रेलिया, जो लगातार आठ मैचों से अजेय चल रहा है। उसकी नजर छठे विश्व कप खिताब पर है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पवन खेड़ा ने पूछा- केंद्रीय गृह मंत्री किस बात से डर रहे हैं? युवाओं का सामना करने से...

  • ,
  • राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए साक्षात्कार का पहला दिन, तीन पूर्व आईएएस अधिकारी भी इंटरव्यू देने पहुंचे

  • ,
  • झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन से दिल्ली पुलिस की ज्यादती से ध्यान नहीं भटका सकती केंद्र सरकारः कांग्रेस

  • ,
  • दुनिया की खबरें: पाकिस्तान ने वर्ल्ड बैंक को दिया धोखा! और होर्मुज स्ट्रेट संकट पर ईरान-जर्मनी की चर्चा

  • ,
  • बारिश के बाद जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पार्किंग में भरा पानी, यात्रियों को हुई भारी परेशानी, सामने आए वीडियो