क्रिकेट

India vs Sri lanka: दीपक हुड्डा ने वाइड बॉल के फैसले पर अम्पायर पर खोया आपा, बल्ला दिखाकर...

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर चल रहा है और लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। दीपक हुड्डा को अगली गेंद पर एक रन मिला जिसके बाद वह अम्पायर से बहस में उलझ गए।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

भारत की श्रीलंका पर पहले टी20 मैच में रोमांचक जीत में शीर्ष स्कोरर रहे दीपक हुड्डा एक वाइड बॉल फैसले पर मैदानी अम्पायर पर अपना आपा खो बैठे और उन्हें भला-बुरा कहा।
यह घटना भारतीय पारी के 18वें ओवर में हुई। हुड्डा ने कसुन रजिता की पांचवीं गेंद को खेलने की कोशिश की और ऑफ साइड की तरफ निकल आये। उन्होंने बाल को यह सोचकर जाने दिया कि इसे वाइड कहा जाएगा।

लेकिन मैदानी अम्पायर ने वाइड जैसा कोई सिग्नल नहीं दिया जिससे दीपक हुड्डा भड़क गए और उन्होंने कुछ अपशब्दों का इस्तेमाल किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर चल रहा है और लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। दीपक हुड्डा को अगली गेंद पर एक रन मिला जिसके बाद वह अम्पायर से बहस में उलझ गए।

मंगलवार के मैच में हुड्डा ने 23 गेंदों पर एक चौके और चार छक्कों की मदद से नाबाद 41 रन बनाये जिससे भारत ने 94/5 के स्कोर से उबरकर 162/5 रन बनाये। हुड्डा को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मैच गुरूवार को पुणे में खेला जाएगा।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • हरियाणाः हिसार कोर्ट के बाहर गैंगस्टर विनोद पन्नू की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ गोलीबारी से थर्राया इलाका

  • ,
  • छात्रों पर हो रहे हमलों के लिए BJP-RSS की मानसिकता जिम्मेदार, लेकिन युवाओं को अब रोका नहीं जा सकताः राहुल गांधी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: जंतर-मंतर समेत देशभर में प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा पर SC सख्त, जांच के लिए बनाई हाई पावर कमेटी

  • ,
  • बाढ़ से बेहाल असम: टूटी सड़कें, बहे स्कूल, कांग्रेस ने मांगा ₹10,000 करोड़ का पैकेज, गौरव गोगोई की PM मोदी से अपील

  • ,
  • दुनिया की खबरें: रूस की ड्रोन कार्रवाई पर भड़के रोमानिया के राष्ट्रपति और ईरान पर ट्रंप की आर्थिक नीति से चीन नाराज