क्रिकेट

वीजा मुद्दों की वजह से उमरान मलिक, कुलदीप सेन की ऑस्ट्रेलिया रवानगी में देरी, जानें अब क्या होगा?

भारत के सबसे तेज गेंदबाज उमरान मलिक और कुलदीप सेन की टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया रवानगी में वीजा मुद्दों के कारण विलम्ब हो गया है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

भारत के सबसे तेज गेंदबाज उमरान मलिक और कुलदीप सेन की टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया रवानगी में वीजा मुद्दों के कारण विलम्ब हो गया है। रिपोर्टों के अनुसार 22 वर्षीय मलिक को विश्व कप के लिए नेट गेंदबाज के रूप में चुना गया था, वह अब सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में जम्मू कश्मीर टीम के लिए मोहाली में उतरेंगे।

तेज गेंदबाज को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए जम्मू-कश्मीर टीम से जुड़ने की छूट मिली थी। वह अब मेघालय के खिलाफ एलीट ग्रुप सी मैच के लिए मोहाली में टीम के साथ जुड़ गए हैं।

यह अभी पत्ता नहीं है कि मलिक कब ऑस्ट्रेलिया की उड़ान पकड़ेंगे और यह भी स्पष्ट नहीं है कि मुश्ताक अली ट्रॉफी में वह जम्मू कश्मीर के लिए कितने मैच खेल पाएंगे। हालांकि यह स्पष्ट है कि वह मेघालय के खिलाफ मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे।

रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि एक अन्य नेट गेंदबाज कुलदीप सेन की ऑस्ट्रेलिया रवानगी में भी विलम्ब हुआ है। हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि वह मंगलवार को राजकोट में राजस्थान के खिलाफ मुश्ताक अली ट्रॉफी में मध्य प्रदेश की तरफ से खेलेंगे या नहीं।

प्रारम्भ में मलिक, मोहम्मद सिराज और सेन को पर्थ में भारत के ट्रेनिंग ठिकाने के लिए छह अक्टूबर को भारतीय टीम के साथ उड़ान भरनी थी। सिराज को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चुन लिया गया लेकिन मलिक वीजा मुद्दों के कारण उड़ान चूक गए। मलिक और सेन के अन्य वैकल्पिक खिलाड़ियों के साथ 12 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया रवाना होने की उम्मीद है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली के जंतर-मंतर पर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, अब तक 700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में

  • ,
  • 'बीते तीन महीने में 25 प्रतिशत तक बढ़ गया रसोई का बजट', जयराम ने PM से पूछा- कमरतोड़ महंगाई से छुटकारा कब मिलेगा?

  • ,
  • Asian Games: जन्मदिन पर लवलीना ने जीता गोल्ड, बोलीं- जापान मेरे लिए लकी, यह मेडल यादगार रहेगा

  • ,
  • SIR पर चौतरफा घिरे चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, वोटर लिस्ट से छूटे नाम फिर जुड़ेंगे, राज्यों में चलेगा विशेष अभियान

  • ,
  • यूपी: चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, संपत्ति जब्त करने का आदेश; 8 साल पुराने केस में कोर्ट की कार्रवाई