क्रिकेट

IPL 2021: पहले ही मैच में धोनी को लगा दोहरा झटका, मैच भी हारे और...

आईपीएल के 14वें सीजन में वानखेड़े स्टेडियम में शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली सात विकेट की हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पास निराश होने का एक और कारण था, क्योंकि उनकी टीम पर धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

आईपीएल के 14वें सीजन में वानखेड़े स्टेडियम में शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली सात विकेट की हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पास निराश होने का एक और कारण था, क्योंकि उनकी टीम पर धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल मीडिया विज्ञप्ति में कहा गया है कि आईपीएल की आचार संहिता के तहत यह न्यूनतम ओवर-रेट अपराध से संबंधित उनकी टीम का सीजन का पहला अपराध है। इसे देखते हुए बतौर कप्तान धोनी पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

सीएसके अपने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट पर 188 रन बनाए लेकिन शिखर धवन और पृथ्वी शॉ के बीच शतकीय साझेदारी के बाद दिल्ली ने केवल तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

दिल्ली के नवनियुक्त कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनकी टीम उनके गुरू रहे धोनी की सुपर किंग्स को 188 रनों पर रोकने में सफल रही और फिर शिखर धवन (85 रन, 54 गेंद,10 चौके, 2 छक्के) तथा पृथ्वी शॉ (72 रन, 38 गेंद, 9 चौके, 3 छक्के) के बीच पहले विकेट के लिए हुई 138 रनों की साझेदारी के दम पर सात विकेट से जीत दर्ज की।

दिल्ली की टीम बीते सीजन में फाइनल तक पहुंची थी जबकि सुपर किंग्स प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच सके थे। दिल्ली के खिलाफ धोनी का व्यक्तिगत प्रदर्शन भी निराशाजनकर रहा। वह दो गेंदें खेलकर खाता खोले बगैर पवेलिटन लौटे।

दिल्ली की टीम के लिए उसके सलामी बल्लेबाजों ने 2016 के बाद पहली बार शतकीय साझेदारी की। इससे पहले राजकोट में गुजरात लायंस के खित्तफ क्विंटन डी कॉक और पंत ने पहले विकेट के लिए 115 रन जोड़े थे।

यही नहीं, यह साल 2015 के बाद पहला मौका है जब दिल्ली के दोनों ओपनरों ने एक ही पारी में पचासा लगाया है। इससे पहले मयंक अग्रवाल और श्रेयस अय्यर ने किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के खिलाफ यह कारनामा किया था।

यहां बताना जरूरी है कि धवन जब 77 रन पर पहुंचे तब वह सुपर किंग्स के खिलाफ सबेस अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। धवन ने अब तक 910 रन बनाए हैं। वह आरसीबी के कप्तान विराट कोहली (901) से आगे निकल गए हैं

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 11 Apr 2021, 6:16 PM IST

  • सिनेजीवन: आशुतोष राणा बोले- छात्र देश का भविष्य, उनकी बात सुननी चाहिए और सलमान खान ने संजय दत्त के लिए किया खास पोस्ट

  • ,
  • CWG 2026: सिर्फ 30 मिनट में 2 गोल्ड, मुक्केबाजी में प्रीति के बाद जैस्मिन ने दिखाया दमखम

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: किश्तवाड़ में फटा बादल, कई वाहन बहने से मची अफरा-तफरी, सभी स्कूलों में छुट्टी का आदेश

  • ,
  • हॉकी इंडिया के बोर्ड की सहमति के बिना जर्सी का रंग कैसे बदला गया? खड़गे का सवाल, बोले- निर्णय पर पुनर्विचार हो

  • ,
  • कुलगाम आतंकी हमला: बेहतर भविष्य के लिए छत्तीसगढ़ से कश्मीर गए थे दीपक और भूपेंद्र, एक था परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य