क्रिकेट

फाफ डू प्लेसिस ने ऋतुराज का किया समर्थन, कहा- मुश्किलों से गुजरकर बेहतर कप्तान बनेंगे ऋतुराज

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के हाथों रविवार को मिली हार सीएसके के कप्तान के तौर पर ऋतुराज गायकवाड़ की लगातार सातवीं हार रही। इस अनचाही लिस्ट में वह आरसीबी के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और युवराज सिंह के साथ शामिल हो गए हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई में टीम हार की हैट्रिक पूरी कर चुकी है। हालांकि, साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज फाफ डू प्लेसिस ने कप्तान ऋतुराज का समर्थन किया है। उनका कहना है कि मुश्किलों से गुजरकर ही ऋतुराज एक बेहतर खिलाड़ी और कप्तान बनेंगे।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के हाथों रविवार को मिली हार सीएसके के कप्तान के तौर पर ऋतुराज गायकवाड़ की लगातार सातवीं हार रही। इस अनचाही लिस्ट में वह आरसीबी के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और युवराज सिंह के साथ शामिल हो गए हैं। साल 2018 और 2019 के सीजन में कोहली की कप्तानी में आरसीबी को लगातार 7 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, साल 2013 में युवराज सिंह की अगुवाई में पुणे वॉरियर्स इंडिया ने लगातार 7 मुकाबलों में हार झेली थी।

फाफ डू प्लेसिस ने 'जियोस्टार' के साथ बात करते हुए कहा, "एक युवा कप्तान के तौर पर लगातार हार झेलना आसान नहीं होता। जब आप खुद अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते, तो एक खिलाड़ी के तौर पर चीजें और भी मुश्किल हो जाती हैं। अभी वह जिस चीज का अनुभव कर रहे हैं, वह है दबाव का बोझ। जब आप पीली जर्सी पहनते हैं, तो उम्मीदों का एक मोल चुकाना पड़ता है।

फैंस आपसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करते हैं। वह उम्मीद करते हैं कि टीम सेमीफाइनल और फाइनल में पहुंचे और खिताब जीते। इसी कारण से उनके लिए यह बस अपने कप्तानी करियर की शुरुआत में ही इस दबाव से निपटने का मामला है। हर अच्छे कप्तान को अपने करियर में इस दौर से गुजरना पड़ता है।"

सीएसके के पूर्व खिलाड़ी ने कहा कि ऋतुराज को यह सारे अनुभव एक अच्छा कप्तान बनाएंगे। उन्होंने कहा, उन्हें और मजबूत बनना होगा। ऋतुराज को आलोचनाओं को झेलने की आदत डालनी होगी। आपको यह समझना होगा कि यह अनुभव उन्हें एक बेहतर कप्तान बना सकता है। वह समझदार हैं। उनके आसपास बेहतरीन सपोर्ट स्टाफ है। उनके पास एमएस धोनी जैसा शानदार लीडर है, जो जल्द ही टीम में वापस आ जाएंगे। इस वजह से उनकी मदद के लिए सभी चीजें मौजूद हैं।

उन्होंने कहा कि यह उन्हें एक कप्तान के तौर पर और मजबूत बनाएगा। इन मुश्किलों से गुजरकर वह एक बेहतर खिलाड़ी और कप्तान बनेंगे। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स की आईपीएल 2026 में अगली भिड़ंत अब 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स से होगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: न्याय मिलने तक अंकिता भंडारी के परिवार के साथ खड़ी रहेगी कांग्रेस, राहुल गांधी का ऐलान

  • ,
  • भारत की हार पर संजू सैमसन का बड़ा बयान, बोले- तिलक वर्मा का विकेट बना टर्निंग पॉइंट, बुमराह का कोई...

  • ,
  • 'अंकिता भंडारी के परिवार के साथ खड़ी है कांग्रेस', राहुल बोले- जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता, यह लड़ाई न दबेगी, न रुकेगी

  • ,
  • आमिर खान के भांजे इमरान खान को 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने का नोटिस, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होने की सजा?

  • ,
  • अंकिता के माता-पिता को हिरासत में लेने पर भड़के खड़गे, कहा- यह मोदी सरकार की कायरता और संवेदनहीनता की पराकाष्ठा