क्रिकेट

आईसीसी टी20 रैंकिंग: गेंदबाजी में बॉश, बुमराह और फोर्ड की लंबी छलांग, वरुण नंबर एक पर बरकरार

टी20 के शीर्ष 10 बल्लेबाजों में भारत के अभिषेक शर्मा पहले, इंग्लैंड के फिल साल्ट दूसरे, पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान तीसरे, श्रीलंका के पाथुम निसांका चौथे, भारत के ईशान किशन पांचवें, भारत के सूर्यकुमार यादव छठे और भारत के तिलक वर्मा सातवें स्थान पर हैं।

आईसीसी टी20 रैंकिंग: गेंदबाजी में बॉश, बुमराह और फोर्ड की लंबी छलांग, वरुण नंबर एक पर बरकरार
आईसीसी टी20 रैंकिंग: गेंदबाजी में बॉश, बुमराह और फोर्ड की लंबी छलांग, वरुण नंबर एक पर बरकरार फोटोः IANS

टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबलों के बीच आईसीसी ने टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग जारी की है। ताजा रैंकिंग में भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती पहले स्थान पर बने हुए हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका के कॉर्बिन बॉश, वेस्टइंडीज के मैथ्यू फोर्ड और भारत के जसप्रीत बुमराह ने लंबी छलांग लगाई है।

Published: undefined

आईसीसी की ताजा रैंकिंग में अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान दूसरे स्थान पर हैं। दक्षिण अफ्रीका के कॉर्बिन बॉश 21 स्थान की छलांग लगाते हुए तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के स्पिनर आदिल राशिद चौथे स्थान पर हैं। पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद को दो स्थान का नुकसान हुआ है। अबरार पांचवें स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर एडम जांपा ने 2 स्थान की छलांग लगाते हुए छठा स्थान हासिल किया है। वेस्टइंडीज के मैथ्यू फोर्ड ने भी बड़ी छलांग लगाई है। फोर्ड ने 23 स्थान की छलांग लगाते हुए शीर्ष 10 में एंट्री की है और सातवां स्थान हासिल किया है।

Published: undefined

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की थी। उस प्रदर्शन के आधार पर बुमराह की भी एंट्री शीर्ष 10 में हो गई है। बुमराह 7 स्थान की छलांग लगाते हुए आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं। बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान नौवें स्थान पर हैं, जबकि श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा दसवें स्थान पर हैं। विश्व कप से बाहर हो चुके हसरंगा को चार स्थान का नुकसान हुआ है। शीर्ष 10 में 7 स्पिनर हैं।

Published: undefined

टी20 के शीर्ष 10 बल्लेबाजों में भारत के अभिषेक शर्मा पहले, इंग्लैंड के फिल साल्ट दूसरे, पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान तीसरे (दो स्थान का फायदा हुआ), श्रीलंका के पाथुम निसांका चौथे, भारत के ईशान किशन पांचवें (तीन स्थान का फायदा), भारत के सूर्यकुमार यादव छठे, भारत के तिलक वर्मा सातवें (तीन स्थान का नुकसान), इंग्लैंड के जोस बटलर आठवें (एक स्थान का नुकसान), दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस नौवें (दस स्थान का फायदा), और न्यूजीलैंड के टिम साइफर्ट दसवें स्थान पर हैं।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined