क्रिकेट

ICC T20 Rankings: सूर्यकुमार यादव की बादशाहत कायम, राशिद खान को पछाड़ हसरंगा बने नए नंबर वन गेंदबाज

भारत के करिश्माई बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ताजा टी20 रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज बने हुए हैं जबकि श्रीलंका के लेग स्पिनर वनिंदू हसरंगा अफगानिस्तान के राशिद खान को अपदस्थ कर नए नंबर एक गेंदबाज बन गए हैं।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

भारत के करिश्माई बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ताजा टी20 रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज बने हुए हैं जबकि श्रीलंका के लेग स्पिनर वनिंदू हसरंगा अफगानिस्तान के राशिद खान को अपदस्थ कर नए नंबर एक गेंदबाज बन गए हैं।

हसरंगा के उत्थान का मतलब है कि राशिद खान की गेंदबाजी में शीर्ष स्थान पर जगह थोड़े समय ही रह पायी। राशिद ने टी20 विश्व कप में जोरदार शुरूआत के बाद ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड को शीर्ष स्थान से हटा दिया था।

श्रीलंका के स्पिनर ने अपनी टीम के विश्व कप अभियान में 15 विकेट लिए जो सुपर 12 चरण की समाप्ति तक किसी भी अन्य खिलाड़ी से ज्यादा थे। उन्होंने फिर से नंबर वन रैंकिंग हासिल कर ली जो आखिरी बार उनके पास नवम्बर 2021 में थी।

हसरंगा ने अफगानिस्तान के खिलाफ 3/13 और इंग्लैंड के खिलाफ 2/23 के आंकड़े दर्ज किये। हसरंगा ने 52 मैचों में 14.48 के औसत और 6.67 की इकोनॉमी से 86 विकेट लिए हैं। आलराउंडर रैंकिंग में वह आठवें स्थान पर हैं।

गेंदबाजी रैंकिंग में टॉप10 में कोई भारतीय नहीं है, रोहित शर्मा की टीम से हार्दिक पांड्या आलराउंडर रैंकिंग में तीसरे स्थान पर हैं। जिम्बाब्वे के शान विलियम्स आलराउंडर रैंकिंग टॉप 10 में एकमात्र नया आगमन हैं जबकि पाकिस्तान के शादाब खान 10 स्थान की छलांग लगाकर 15वें नंबर पर पहुंच गए हैं। सूर्या की जिम्बाब्वे के खिलाफ पारी ने नंबर एक स्थान पर उनकी स्थिति मजबूत की है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पेपर लीक को लेकर संसद से सड़क तक हंगामा, CJP बोली- मोदी का जवाब नाकाफी, प्रधान का इस्तीफा जरूरी

  • ,
  • बड़े कर्जदारों पर नरमी, आम लोगों पर सख्ती क्यों? कॉर्पोरेट लोन राइट ऑफ पर शिवसेना (यूबीटी) का मोदी सरकार से सवाल

  • ,
  • राजा रघुवंशी हत्याकांड: आरोपी सोनम रघुवंशी को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका

  • ,
  • 'पुलिस ने राहुल गांधी के साथ 'धक्का-मुक्की' की', कांग्रेस सांसद ने लोकसभा में विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया

  • ,
  • NEET मुद्दे पर संसद में INDIA गठबंधन का जोरदार प्रदर्शन, विपक्षी सांसद बोले- धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत हटाओ