क्रिकेट

ICC T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप को झटका, मैचों की मेज़बानी से पीछे हटा डॉमिनिका

डॉमिनिका उन सात कैरेबियाई देशों में से एक है, जिसे विश्व कप की मेजबानी मिली थी। डॉमिनिका सरकार के बयान के अनुसार विंडसर पार्क के मैदान पर एक ग्रुप मैच और दो सुपर 8 मैच होने थे।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

2024 टी20 विश्व कप के दौरान डॉमिनिका में एक भी मैच नहीं होंगे। डॉमिनिका की सरकार ने विश्व कप के मैचों की मेज़बानी से हाथ खींच लिया है। उनका कहना है कि तय समय में विश्व कप के लिए ज़रूरी निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाएंगे।

डॉमिनिका उन सात कैरेबियाई देशों में से एक है, जिसे विश्व कप की मेजबानी मिली थी। डॉमिनिका सरकार के बयान के अनुसार विंडसर पार्क के मैदान पर एक ग्रुप मैच और दो सुपर 8 मैच होने थे।

बयान के अनुसार सरकार ने कहा, "हमें ठेकेदारों से जो टाइमलाइन मिली थी, उसके अनुसार हम तय समय पर स्टेडियम के निर्माण कार्यों को पूरा नहीं करा सकते थे। इसलिए हम टी20 विश्व कप मैचों की मेज़बानी से पीछे हट रहे हैं। यह फ़ैसला सभी लोगों के हित में है। हम क्रिकेट वेस्टइंडीज़ को शुक्रिया और विश्व कप की मेज़बानी के लिए शुभकामना भी देना चाहते हैं।"

क्रिकेट वेस्टइंडीज़ ने भी डॉमिनिका सरकार के इस फ़ैसले को स्वीकार किया है और आईसीसी को इसकी जानकारी दी है। टी20 विश्व कप के टूर्नामेंट डायरेक्टर फ़वाज़ बख़्श ने कहा, "जब बड़े पैमाने पर आप कोई टूर्नामेंट आयोजित करते हो तो ऐसी परिस्थितियों का आना अवश्यंभावी होता है। हमारे पास प्लान बी है और हम उसको लागू करने की कोशिश करेंगे।"

टी20 विश्व कप 2024 का आयोजन 4 जून से 30 जून के बीच वेस्टइंडीज़ और अमेरिका में होना है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने माना- लोगों को ईरान युद्ध पसंद नहीं आया, पेट्रोल की कीमतें बढ़ना भी चुनाव में हार की बड़ी वजह

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वायु प्रदूषण को लेकर मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई आतिशबाजी पर बैन, BMC का आदेश

  • ,
  • महाराष्ट्र: गोकुल विवाद पर कोल्हापुर में किसानों का प्रदर्शन, सरकार के अध्यादेश के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर

  • ,
  • इंटरव्यू: ‘झारखंड में उर्दू की स्थिति चिंताजनक, लेकिन अस्तित्व बचाने का संघर्ष भी जारी’, मो. अनज़र

  • ,
  • दुनिया की खबरें: डेमोक्रेट्स की जांच की तैयारी, ट्रंप-न्याय मंत्रालय के सख्त रुख से बढ़ा तनाव, होर्मुज खोलने का प्लान बरकरार