
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने बांग्लादेश में व्याप्त अशांति के कारण महिला टी20 वर्ल्ड कप को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में स्थानांतरित करने का फेसला किया है। वर्ल्ड कप को 3 से 20 अक्टूबर तक दुबई और शारजाह में आयोजित किया जाएगा। इसकी मेजबानी का अधिकार बांग्लादेश के पास ही रहेगा जिससे यह सुनिश्चित होगा कि वह राजस्व का अपना हिस्सा प्राप्त कर सके।
आईसीसी ने मंगलवार को कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के सत्ता से बाहर होने के बाद बांग्लादेश में व्याप्त अशांति के कारण महिला टी20 विश्व कप को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में स्थानांतरित किया जाएगा। इस विश्व कप को तीन से 20 अक्टूबर तक दुबई और शारजाह में आयोजित किया जाएगा। आईसीसी के मुख्य कार्यकारी ज्योफ एलार्डिस ने कहा, बांग्लादेश के लिए महिला टी20 विश्व कप की मेजबानी नहीं करना निराशाजनक है क्योंकि हम जानते हैं कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने एक यादगार आयोजन की तैयारी की थी।
आईसीसी के मुख्य कार्यकारी ज्योफ एलार्डिस ने एक बयान में कहा, 'बांग्लादेश में महिला टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी ना करना शर्म की बात है, क्योंकि हम जानते हैं कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) एक यादगार आयोजन कर सकता था। मैं बीसीबी की टीम को बांग्लादेश में इस आयोजन की मेजबानी के लिए सभी रास्ते तलाशने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं, लेकिन भाग लेने वाली कई टीमों की सरकारों की यात्रा संबंधी सलाह के कारण यह संभव नहीं था, हालांकि वे मेजबानी के अधिकार बरकरार रखेंगे। हम निकट भविष्य में बांग्लादेश में आईसीसी वैश्विक आयोजन करने की उम्मीद करते हैं।'
ICC का हेडक्वार्टर UAE हाल के वर्षों में क्रिकेट के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र बन गया है, जहां कई क्वालिफायर टूर्नामेंट के साथ-साथ 2021 में ओमान के साथ ICC पुरुष T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी की गई है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए