
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीन वनडे का आखिरी मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम में दो बदलाव किए गए हैं। डेविड वॉर्नर और एश्टन अगर को टीम में शामिल किया गया है। जबकि नाथन एलिस और कैमरन ग्रीन को बाहर बैठाया गया है। जबकि भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीते हैं। यह सीरीज अभी तक बराबरी पर है। जो भी टीम इस मैच को जीतेगी, वह इस सीरीज पर कब्जा कर लेगी। इस तरह से यह मैच एक फाइनल की तरह है। ऐसे में दोनों टीमें हर हाल में यह मैच जीतना चाहेंगी।
Published: undefined
पहले मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया था। वहीं दूसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 10 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में भारत मजबूत वापसी करने और सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगा। वहीं दूसरी ओर कंगारू टीम के हौसले दूसरी जीत के बाद बुलंद है। वह अपनी इस जीत के लय को बरकरार रखना चाहेगी।
Published: undefined
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम मैदान पर अब तक 22 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं। टीम इंडिया ने जिसमें से अब तक 14 वनडे मैच खेले हैं। जिसमें से 7 बार टीम इंडिया को जीत मिली है। जबकि 5 बार टीम को हार का सामना करना पड़ा है। वेस्टइंडीज और पाकिस्तान ने दो-दो बार और ऑस्ट्रेलिया ने एक बार टीम इंडिया को शिकस्त दी है। अगर ऑस्ट्रेलिया टीम की बात करें तो एमए चिदंबरम स्टेडियम में अब तक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने 5 मुकाबले खेले हैं। जिसमें से 4 में जीत हासिल की है, जबकि भारत के खिलाफ एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को भी एक मैच में हराया है।
Published: undefined
भारत की प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव।
ऑस्ट्रेलियाई टीम: डेविड वार्नर, ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, एश्टन एगर, सीन एबॉट, मिचेल स्टार्क और एडम जाम्पा।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined