क्रिकेट

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका की पारी 153 रनों पर सिमटी, भारत को जीत के लिए मिला 124 रनों का लक्ष्य

पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी 153 रन पर ऑलआउट हुई। दक्षिण अफ्रीका के लिए कप्तान तेम्बा बावुमा ने शानदार बल्लेबाजी की और वह 55 रन बनाकर नाबाद रहे।

फोटो:IANS
फोटो:IANS 

साउथ अफ्रीकी टीम ईडन गार्डन्स में जारी पहले टेस्ट की दूसरी पारी में महज 153 रन पर सिमट गई। इसी के साथ भारत को जीत के लिए सिर्फ 124 रन का टारगेट मिला है।

मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी साउथ अफ्रीकी टीम पहली पारी में सिर्फ 159 रन पर सिमट गई। इस पारी में एडेन मार्करम ने सर्वाधिक 31 रन बनाए। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट निकाले, जबकि मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को 2-2 सफलताएं हाथ लगीं।

इसके जवाब में भारतीय टीम पहली पारी में 189 रन ही बना सकी। मेजबान देश ने 30 रन की बढ़त हासिल की। केएल राहुल ने सर्वाधिक 39 रन बनाए, जबकि वाशिंगटन सुंदर ने 29 रन का योगदान दिया। साउथ अफ्रीका की ओर से साइमन हार्मर ने 4, जबकि मार्को जेनसन ने 3 विकेट अपने नाम किए।

साउथ अफ्रीकी टीम दूसरी पारी में दबाव में नजर आई। टीम ने 18 के स्कोर पर रयान रिकेल्टन (11) का विकेट गंवा दिया था। यहां से विकेटों का पतझड़ लग गया। टीम ने महज 91 रन तक अपने 7 विकेट गंवा दिए।

यहां से कॉर्बिन बॉश ने टेंबा बावुमा के साथ आठवें विकेट के लिए 44 रन की साझेदारी करते हुए टीम को शतक के पार पहुंचाया।

साउथ अफ्रीका की ओर से कप्तान बावुमा ने 136 गेंदों में 4 चौकों की मदद से नाबाद 55 रन बनाए, जबकि बॉश ने 37 गेंदों में 25 रन की पारी खेली।

भारत की तरफ से इस पारी में रवींद्र जडेजा ने 4 विकेट हासिल किए, जबकि कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज को 2-2 विकेट हाथ लगे। इनके अलावा, जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट हासिल किया।

भारतीय कप्तान शुभमन गिल दूसरी पारी में नहीं उतरेंगे। पहली पारी में बल्लेबाजी के दौरान गर्दन में चोट के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। तीसरे दिन की शुरुआत से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने स्पष्ट कर दिया था कि गिल इस मैच का शेष हिस्सा नहीं खेलेंगे।

भारत के पास दो मुकाबलों की सीरीज में बढ़त हासिल करने का शानदार मौका है। सीरीज का दूसरा मैच 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाएगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई के आरोप लगाने याचिकाओं पर 27 जुलाई को सुनवाई

  • ,
  • कई मेट्रो स्टेशन बंद होने से दिल्ली में 'दांडी मार्च' जैसा दृश्य, जंतर-मंतर जा रहे छात्रों को दिखे ‘महात्मा गांधी’

  • ,
  • रुबियो के बयान पर ईरानी विदेश मंत्री अराघची ने दी चेतावनी, अमेरिकी आक्रामकता से बढ़ेंगी ट्रंप की मुश्किलें

  • ,
  • 'धर्मेंद्र प्रधान की वजह से हजारों लोग सड़क पर', पैलेट गन से घायल युवक को लेकर राहुल ने की PC, टी-शर्ट उठाकर घाव दिखाए

  • ,
  • 'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सरकार ने मांगा एक दिन का समय', CJP का दावा- दो मांगों पर सैद्धांतिक सहमति