क्रिकेट

महिला टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचकर भी निराश हैं भारतीय कप्तान हरमनप्रीत, की यह मांग

मैच रद्द होने को लेकर टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर निराशा जताई। बता दें कि इस विश्व कप में सेमीफाइनल मैच के लिए रिजर्व का प्रावधान नहीं है और मैच कारणवश रद्द होने की स्थिति में ग्रुप चरण का अंत पहले स्थान पर करने वाली टीम को फाइनल में प्रवेश मिलता है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाने वाला महिला टी-20 विश्व कप का पहला सेमीफाइनल मैच बारिश के कारण रद्द हो गया और इसी कारण भारत ने पहली बार विश्व कप के फाइनल में कदम रख लिया। भारत ने ग्रुप-ए का अंत पहले स्थान के साथ किया था और इसी कारण वह फाइनल में जाने की हकदार थी। इस विश्व कप में सेमीफाइनल रद्द होने के बाद रिजर्व डे का प्रावधान नहीं है, इसलिए ग्रुप स्तर के परिणामों के ध्यान में रखते हुए फाइनल में जाने वाली टीम का ऐलान किया गया।

Published: undefined

मैच की शुरुआत से ही बारिश आ गई थी जो लगातार जारी रही और मैच होने की स्थिति न बनता देख मैच रद्द कर दिया गया। फाइनल में भारत का सामना दक्षिण या आस्ट्रेलिया से होगा, जिनके बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच इसी मैदान पर खेला जाना है।

वहीं मैच रद्द होने को लेकर टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर निराशा जताई। बता दें कि इस विश्व कप में सेमीफाइनल मैच के लिए रिजर्व का प्रावधान नहीं है और मैच कारणवश रद्द होने की स्थिति में ग्रुप चरण का अंत पहले स्थान पर करने वाली टीम को फाइनल में प्रवेश मिलता है। यही कारण है कि भारत सेमीफाइनल रद्द होने की स्थिति में फाइनल में पहुंच गया। मैच के बाद भारतीय कप्तान ने कहा, “दुर्भाग्यवश हम मैच नहीं खेल पाए, लेकिन नियम बने हुए हैं और हमें उनका पालन करना है। भविष्य में रिजर्व डे रखना अच्छा विचार होगा।”

Published: undefined

कप्तान ने कहा, “पहले दिन से हम जानते थे कि हमें हर मैच जीतना होगा, क्योंकि अगर सेमीफाइनल नहीं होता है तो हमारे लिए मुश्किल हो जाती। इसलिए सभी मैच जीतने के लिए टीम को श्रेय जाता है।” कप्तान ने कहा कि टीम फाइनल में सकारात्मक होकर कदम रखेगी, क्योंकि अभी तक उनकी टीम ने दमदार प्रदर्शन किया है।

हरमनप्रीत ने कहा, “हर कोई अच्छी लय में है। शेफाली और स्मृति हमें अच्छी शुरुआत दे रही हैं। मैं और स्मृति नेट्स में ज्यादा समय बिताने की कोशिश कर रही हैं। दुर्भाग्यवश हम बड़ी पारी नहीं खेल सके, लेकिन हमारी टीम की साथी खेल रही हैं।”

उन्होंने कहा, “पहला टी-20 विश्व कप फाइनल हमारे लिए काफी मायने रखता है। एक टीम के तौर पर हम फाइनल में अपनी सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलना चाहती हैं। हम जानते हैं कि अभी तक आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका दोनों ने काफी अच्छा किया है।”

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • यादों में सरोज खान: संघर्षों से शुरू हुआ सफर, ऐसे बनीं बॉलीवुड की 'मदर ऑफ कोरियोग्राफी'

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत! महाराष्ट्र में बारिश का दौर जारी, मुंबई, पालघर, ठाणे में कल रेड अलर्ट

  • ,
  • कांग्रेस का पीएम मोदी पर तीखा हमला, 'PM ने राम मंदिर निर्माण का श्रेय लिया, चढ़ावा चोरी की जिम्मेदारी भी लेनी होगी'

  • ,
  • सिनेजीवन: 'अल्फा' पर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया और सामंथा रुथ प्रभु ने फैंस के साथ शेयर किया खास फोटो-वीडियो

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी मामला: एसआईटी मंदिर ट्रस्ट के पिछले पांच साल के खातों का दोबारा ऑडिट करेगी, खुलेंगे कई राज?