क्रिकेट

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया पहाड़ जैसा लक्ष्य, श्रेयस-गिल के बाद राहुल-सूर्या के तूफान के आगे बेबस दिखे कंगारू

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया को गिल और अय्यर ने मजबूत शुरुआत देते हुए शानदार शतक लगाए। जबकि कप्तान केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव ने अपने तूफानी अर्धशतकों से पारी को संवारा, जिससे भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।

श्रेयस-गिल के बाद राहुल-सूर्या के तूफान के आगे बेबस दिखे कंगारू
श्रेयस-गिल के बाद राहुल-सूर्या के तूफान के आगे बेबस दिखे कंगारू फोटोः @BCCI

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले जा रहे वनडे सीरीज के दूसरे मैच में आस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम ने रनों का पहाड़ खड़ा करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट पर 399 रन का बड़ा स्कोर बनाया है। श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल के तूफानी शतक के बाद सूर्यकुमार यादव और कप्तान केएल राहुल ने भी कंगारू गेंदबाजों को जमकर धोया और अर्द्धशत जड़ा।

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया को शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने मजबूत शुरुआत देते हुए शानदार शतक लगाए। जबकि कप्तान केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव ने अपने तेजतर्रार अर्धशतकों से पारी को संवारा, जिससे भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विशाल स्कोर खड़ा कर मेहमान टीम को पहाड़ जैसा लक्ष्य दिया।

छोटे मैदान के आकार वाली सपाट पिच पर भारत के बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना सर्वोच्च वनडे स्कोर बनाने के लिए अपेक्षाकृत अनुभवहीन गेंदबाजी आक्रमण का भरपूर फायदा उठाया। गिल ने इस प्रारूप में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए 97 गेंदों पर 104 रन बनाए, जो इस साल उनका पांचवां एकदिवसीय शतक है, जिसमें छह चौके और चार छक्के शामिल हैं।

वहीं, श्रेयस अय्यर ने इस साल के अपने पहले वनडे शतक- 90 गेंदों पर 11 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 105 रन- के साथ अपने फॉर्म और फिटनेस पर सवालिया निशानों को खारिज कर दिया। इसके बाद, कप्तान केएल राहुल ने 38 गेंद में 52 रन की पारी खेलकर यह सुनिश्चित किया कि यह गति जारी रहे। यह उनका लगातार दूसरा अर्धशतक है, जिसमें तीन चौके और इतने ही छक्के शामिल हैं।

वहीं, सूर्यकुमार ने 37 गेंदों में छह चौके और इतने ही छक्के लगाकर नाबाद 72 रन बनाए। सूर्या ने कैमरून ग्रीन की गेंद पर लगातार चार छक्के लगाकार बाउंड्री-स्ट्राइकिंग के प्रदर्शन से स्टेडियम में रविवार को दर्शकों की भीड़ को खुश कर दिया। उन्होंने 24 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और 2013 में जयपुर में विराट कोहली द्वारा 27 गेंदों में बनाए गए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के लिए सबसे तेज एकदिवसीय अर्धशतक के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: दिशा सालियान की मौत के मामले में CBI ने दर्ज की प्राथमिकी, बॉम्बे HC के आदेश के बाद FIR

  • ,
  • 'पेपर लीक, महंगाई और सांप्रदायिक ध्रुवीकरण से जूझ रहा है महाराष्ट्र', उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र सरकार पर साधा निशाना

  • ,
  • विमेंस एशिया कप में श्री चरणी ने शानदार गेंदबाजी से रचा दिया इतिहास, पूनम यादव का 8 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त

  • ,
  • राजस्थान निकाय चुनाव रिजल्ट: अब तक कांग्रेस ने कहां-कहां दर्ज की जीत, किन शहरों में BJP को दी टक्कर?

  • ,
  • गुरुग्राम में 'ऑपरेशन सफेद सागर' के पूर्व सैनिक पर लोहे की रॉड से हमला, पुलिस पर देर से आने के आरोप, क्या है मामला