क्रिकेट

CWC 2023: भारत और पाकिस्तान के मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानें कैसा रहेगा मौसम

अहमदाबाद में 14 अक्टूबर को बारिश की संभावना है। ऐसे में भारत और पाकिस्तान के मैच में खलल पड़ सकता है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

वर्ल्ड कप 2023 में 14 अक्टूबर यानी शनिवार को सबसे बड़ा मुकाबला होने जा रहा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत होने जा रही है। आपको बता दें, दोनों ही टीमें अपने शुरुआती 2 मैच जीत चुकी हैं।

ऐसे में भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमें जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी। लेकिन दूसरी तरफ जीत की हैट्रिक एक सपना भर भी रह सकता है वो इसलिए क्योंकि अहमदाबाद में 14 अक्टूबर को बारिश की संभावना है। ऐसे में भारत और पाकिस्तान के मैच में खलल पड़ सकता है।

Published: undefined

आपको बता दें, इससे पहले एशिया कप 2023 में भी भारत और पाकिस्तान के मैच बारिश के कारण परेशानी हुई थी और मैच रिजर्व-डे के दिन पूरा हुआ था। अहमदाबाद में होने वाले मैच में एक लाख से अधिक लोग स्टेडियम में पहुंच सकते हैं।

Accuweather के अनुसार, अहमदाबाद में शनिवार को बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना भी है। लेकिन इससे मैच के कैंसिल या रद्द होने की संभावना नहीं है। वनडे वर्ल्ड कप के रिकॉर्ड को देखें, तो पाकिस्तान की टीम कभी भी भारतीय टीम को नहीं हरा सकी है। सभी 7 मैच टीम इंडिया ने जीते हैं।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: पाकिस्तान का काबुल में बड़ा हमला, अस्पताल और रिहायशी इलाकों में गिराए बम, एयर स्ट्राइक में 400 की मौत

  • ,
  • पाकिस्तान का अफगानिस्तान के काबुल में बड़ा हमला, एयर स्ट्राइक में 400 लोगों की मौत, 250 घायल, अस्पताल को बनाया निशाना

  • ,
  • बंगाल में IAS-IPS अफसरों के तबादले पर ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, कहा- यह संघवाद की भावना के खिलाफ

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: खड़गे ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, कहा- चुनाव की ईमानदारी में दखल देने की साफ कोशिश हो रही है

  • ,
  • एलपीजी की कमी के कारण अपने गांव लौटने लगे हैं मजदूर, संकट जल्द नहीं सुलझा तो और बिगड़ सकते हैं हालात