क्रिकेट

IPL Auction 2023 : सैम करेन बने IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी, हैदराबाद ने हैरी ब्रूक को 13.25 करोड़ रुपये में खरीदा

इंग्लैंड के सैम कुरेन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। सैम कुरेन को पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा है। इसके साथ ही सैम कुरेन आईपीएल नीलामी में सबसे ज्यादा महंगे बिकने वाले प्लेयर बन गए हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

इंग्लैंड के सैम कुरेन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। सैम कुरेन को पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा है। इसके साथ ही सैम कुरेन आईपीएल नीलामी में सबसे ज्यादा महंगे बिकने वाले प्लेयर बन गए हैं। कुरेन ने मॉरिस का रिकॉर्ड तोड़ दिया। ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन को मुंबई इंडियंस ने 17.50 करोड़ रुपये में अपनी टीम से जोड़ा। वहीं बेन स्टोक्स के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने 16.25 करोड़ रुपये अदा किए।

इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रुक शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) द्वारा 13.25 करोड़ रुपये में खरीदे जाने के बाद आईपीएल मिनी नीलामी 2023 में पहले करोड़पति खिलाड़ी बन गए हैं। ब्रूक के अलावा सनराइजर्स हैदराबाद ने भारत के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को भी 8.25 करोड़ रुपये में अपने नाम किया।

दूसरी ओर, न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को गत चैंपियन गुजरात टाइटन्स ने 2 करोड़ रुपये में अपनी टीम में लिया, जबकि भारत के पूर्व टेस्ट उपकप्तान अजिंक्य रहाणे को सीएसके ने उनके आधार मूल्य 50 लाख रुपये में खरीदा।

इस बीच, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट (आधार मूल्य एक करोड़ रुपये) और दक्षिण अफ्रीका के रिले रोसौव (आधार मूल्य 2 करोड़ रुपये) नहीं बिके।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!