क्रिकेट

IPL: दिल्ली-पंजाब के बीच मैच के दौरान एनगिडी को लगी गंभीर चोट, एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया

प्रियांश के शॉट पर एनगिडी कैच लेने के लिए पीछे की ओर भागे, लेकिन गेंद का सही अनुमान नहीं लगा सके और संतुलन बिगड़ने के कारण गिर पड़े। इस दौरान उनका कंधा और सिर जोर से जमीन से टकराया। गिरते ही एनगिडी ने तुरंत अपना सिर पकड़ लिया।

IPL: दिल्ली-पंजाब के बीच मैच के दौरान एनगिडी को लगी गंभीर चोट, एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया
IPL: दिल्ली-पंजाब के बीच मैच के दौरान एनगिडी को लगी गंभीर चोट, एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया फोटोः PTI

दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच आज खेले जा रहे आईपीएल मैच के दौरान दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी को गंभीर चोट लग गई जिससे वह मैदान पर गिर गए। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें एंबुलेंस की मदद से मैदान से बाहर ले जाया गया।

जीत के लिए 265 रन का पीछा कर रही पंजाब किंग्स की पारी के तीसरे ओवर में कप्तान अक्षर पटेल की गेंद पर प्रियांश आर्या के शॉट पर मिड-ऑफ पर खड़े एनगिडी कैच लेने के लिए पीछे की ओर भागे, लेकिन गेंद का सही अनुमान नहीं लगा सके और संतुलन बिगड़ने के कारण गिर पड़े। इस दौरान उनका कंधा और सिर जोर से जमीन से टकराया।

मैदान पर गिरते ही एनगिडी ने तुरंत अपना सिर पकड़ लिया और कुछ समय तक जमीन पर ही स्थिर रहे। वह कुछ मिनट तक मैदान पर लेटे रहे, जिसके बाद टीम के फिजियो और डॉक्टर तुरंत मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच के दौरान उनकी गर्दन को स्थिर रखने के लिए नेक ब्रेस लगाया गया।

कुछ समय बाद मैदान पर ही एंबुलेंस लानी पड़ी और चिकित्साकर्मी उन्हें एंबुलेंस में अस्पताल ले गए। इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी चिंतित नजर आए और मैदान में सन्नाटा पसरा रहा। एनगिडी की जगह कन्कशन सब्स्टिट्यूट (सिर में गंभीर चोट पर वैकल्पिक खिलाड़ी) के तौर पर विपराज निगम मैदान पर उतरे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • विपक्ष के तेवर से डरी बिहार सरकार, छात्रों पर दर्ज सभी केस होंगे वापस, गिरफ्तार प्रदर्शनकारी होंगे रिहा

  • ,
  • जौहर विश्वविद्यालय पर नहीं चलेगी बुलडोजर, आयुक्त ने 38 भवनों के ध्वस्तीकरण आदेश पर अगली सुनवाई तक रोक लगाई

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: बीजेपी द्वारा प्रधान का सम्मान लाखों बच्चों के भविष्य की बर्बादी का जश्न - राहुल गांधी

  • ,
  • बीजेपी सरकार में एक और पेपर लीक, अब गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी का पर्चा आउट, सोशल मीडिया पर वायरल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: सऊदी अरब ने कहा- इराक में ईरान समर्थित मिलिशिया की ओर से दागे ड्रोन मार गिराये और नाइजीरिया फिर दहला