क्रिकेट

हार्दिक की सफलता पर भावुक हुए कृणाल, कहा- हम सब भूल गए कि वह भी भावनाओं से भरा इंसान है

मुंबई इंडियंस की कप्तानी मिलने के बाद आईपीएल के बीते सत्र में आलोचना का सामना करने वाले हार्दिक ने वेस्टइंडीज में खेले गए विश्व कप में गेंद और बल्ले से उल्लेखनीय योगदान दिया।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

स्पिन ऑलराउंडर कृणाल पंड्या ने शुक्रवार को भारत की टी20 विश्व कप जीत के दौरान हार्दिक की वापसी की सराहना करते हुए कहा कि आलोचनाओं के भंवर के बीच लोग भूल गए थे कि उनका छोटा भाई भी ‘भावनाओं से भरा इंसान’ है।

मुंबई इंडियंस की कप्तानी मिलने के बाद आईपीएल के बीते सत्र में आलोचना का सामना करने वाले हार्दिक ने वेस्टइंडीज में खेले गए विश्व कप में गेंद और बल्ले से उल्लेखनीय योगदान दिया। भारत इससे 2013 के बाद पहली बार आईसीसी के किसी टूर्नामेंट को जीतने में सफल रहा।

कृणाल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लंबी भावनात्मक पोस्ट में लिखा, ‘‘हार्दिक और मुझे पेशेवर क्रिकेट खेलना शुरू किए हुए लगभग एक दशक हो गया है। पिछले कुछ दिन हमारे लिए काफी यादगार रहे, जिसका हमने सपना देखा था।’’

कृणाल ने कहा, ‘‘ हर देशवासी की तरह मैं भी हमारी टीम की सफलता से खुश था और मेरे भाई का इसमें अहम हिस्सा होने के कारण मैं इससे अधिक भावुक नहीं हो सकता।’’

कृणाल ने पिछले साल हार्दिक के संघर्षों का उल्लेख किया जिसमें वानखेड़े स्टेडियम में दर्शकों ने उनके खिलाफ हूटिंग की थी।

आईपीएल के 17वें सत्र में उनकी टीम तालिका में सबसे नीचे रही और खुद वह अपने प्रदर्शन से प्रभाव नहीं छोड़ सके।

कृणाल ने कहा, ‘‘हार्दिक के लिए पिछले छह महीने काफी कठिन रहे हैं। वह जिस दौर से गुजरा वह उसके लायक नहीं था और एक भाई होने के नाते मुझे उसके लिए बहुत-बहुत बुरा महसूस हुआ।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हूटिंग से लेकर लोग उसके बारे में गंदी बातें कहने लग गये थे । हम सभी भूल गए कि वह भी भावनाओं से भरा हुआ इंसान है।’’

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • हरियाणाः हिसार कोर्ट के बाहर गैंगस्टर विनोद पन्नू की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ गोलीबारी से थर्राया इलाका

  • ,
  • छात्रों पर हो रहे हमलों के लिए BJP-RSS की मानसिकता जिम्मेदार, लेकिन युवाओं को अब रोका नहीं जा सकताः राहुल गांधी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: जंतर-मंतर समेत देशभर में प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा पर SC सख्त, जांच के लिए बनाई हाई पावर कमेटी

  • ,
  • बाढ़ से बेहाल असम: टूटी सड़कें, बहे स्कूल, कांग्रेस ने मांगा ₹10,000 करोड़ का पैकेज, गौरव गोगोई की PM मोदी से अपील

  • ,
  • दुनिया की खबरें: रूस की ड्रोन कार्रवाई पर भड़के रोमानिया के राष्ट्रपति और ईरान पर ट्रंप की आर्थिक नीति से चीन नाराज