क्रिकेट

पाकिस्तान ने बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए टीम घोषित की, PCB ने पूर्व कप्तान सरफराज अहमद को बनाया हेड कोच

बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए पीसीबी ने खिलाड़ियों के साथ नई कोचिंग टीम की घोषण भी की है। हेड कोच के रूप में सरफराज अहमद के अलावा, असद शफीक को बल्लेबाजी कोच और उमर गुल को गेंदबाजी कोच बनाया गया है।

पूर्व कप्तान सरफराज अहमद हेड कोच बने
पूर्व कप्तान सरफराज अहमद हेड कोच बने 

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए 16 सदस्यों वाली टीम की घोषणा कर दी है। पूर्व कप्तान सरफराज अहमद को हेड कोच बनाया गया है।

बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए पीसीबी ने खिलाड़ियों के साथ नई कोचिंग टीम की घोषण भी की है। हेड कोच के रूप में सरफराज अहमद के अलावा, असद शफीक को बल्लेबाजी कोच और उमर गुल को गेंदबाजी कोच बनाया गया है।

Published: undefined

 शान मसूद की कप्तानी बरकरार है। वह मौजूदा आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल में एक नई टीम की अगुवाई करेंगे। अब्दुल्ला फजल, अमद बट, अजान अवैस और गाजी गोरी को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। फजल और अवैस, दोनों बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। दोनो ने घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई है। विकेटकीपर-बल्लेबाज गाजी गोरी ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था।

Published: undefined

टीम में बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, शाहीन अफरीदी, नोमान अली, साजिद खान और सलमान अली आगा जैसे अनुभवी खिलाड़ियों का एक मजबूत कोर शामिल है। 

टूर से पहले, जो खिलाड़ी मौजूदा पाकिस्तान सुपर लीग में हिस्सा नहीं ले रहे हैं, वे तैयारी के लिए 27 अप्रैल से 1 मई तक कराची में रेड-बॉल ट्रेनिंग कैंप के लिए इकट्ठा होंगे।

दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 8 से 12 मई, शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में और दूसरा मुकाबला 16 से 20 मई तक सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा।

Published: undefined

पाकिस्तान वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप टेबल में 50 प्रतिशत अंक के साथ पांचवें स्थान पर है। उनका लक्ष्य आठवें स्थान पर मौजूद बांग्लादेश टीम के खिलाफ अपनी स्थिति में सुधार करना है।

 बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम: शान मसूद (कप्तान), अब्दुल्ला फजल, अमद बट, अजान अवैस, बाबर आजम, हसन अली, इमाम-उल-हक, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद रिजवान, गाजी गोरी, नोमान अली, साजिद खान, सलमान अली आगा, सऊद शकील, शाहीन शाह अफरीदी।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: 'भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा ट्रंप के साथ उठाएं मोदी', G7 सम्मेलन से पहले प्रियंका गांधी का बड़ा बयान

  • ,
  • इंटरव्यू: शिक्षा में डिजिटल टेक्नोलॉजी और पारंपरिक पद्धति, दोनों को जरूरी मानते हैं डॉ. इम्तियाज़ अहमद अलीमी

  • ,
  • ट्रंप के सामने भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा उठाएं पीएम मोदी; G7 सम्मेलन से पहले प्रियंका गांधी की प्रधानमंत्री से अपील

  • ,
  • बिहार: गोपालगंज में शराब तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, दारोगा घायल, एक आरोपी को लगी गोली

  • ,
  • यूपी की योगी सरकार पर घोटाले का आरोप, अखिलेश बोले- ‘कॉरिडोर’ और ‘चौड़ीकरण’ योजनाओं की न्यायिक जांच हो