क्रिकेट

CWC 2023: बांग्लादेश ने पाकिस्तान के सामने रखा 205 रनों का लक्ष्य, शाहीन और वसीम ने लिए तीन-तीन विकेट

बांग्लादेश के कप्तान शाकिब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

विश्व कप 2023 के 31वें मैच में पाकिस्तान का सामना बांग्लादेश से हो रहा है। बांग्लादेश के कप्तान शाकिब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 206 रनों का लक्ष्य रखा।

मोहम्मद वसीम जूनियर ने 46वें ओवर की पहली गेंद पर मुस्तफिजूर रहमान को क्लीन बोल्ड कर दिया। रहमान ने तीन रन बनाए। शोरिफुल इस्लाम एक रन बनाकर नाबाद रहे। बांग्लादेश की टीम 45.1 ओवर में 204 रन ही बना सकी। उसके लिए सबसे ज्यादा रन महमूदुल्ला ने बनाए। उन्होंने 56 रन की पारी खेली। लिटन दास 45, कप्तान शाकिब अल हसन 43 और मेहदी हसन मिराज 25 रन बनाकर आउट हुए। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद वसीम जूनियर और शाहीन अफरीदी ने तीन-तीन विकेट लिए। हारिस रऊफ को दो सफलता मिली। इफ्तिखार अहमद और उसामा मीर ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बंगाल उपचुनावः चुनाव आयोग से ममता और ऋतब्रत गुट को झटका, TMC के नाम और चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक, मांगा विकल्प

  • ,
  • इंडिगो ने घरेलू उड़ान में कई सेवाओं के शुल्क बढ़ाए, शिशु यात्रा से लेकर अतिरिक्त सामान तक जेब पर बढ़ेगा बोझ

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 30 गेंद में 100 रन... अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज शतक जड़कर रचा नया इतिहास, एक साथ टूटे कई रिकॉर्ड

  • ,
  • अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक ठोक रचा इतिहास, बने भारत के सबसे तेज शतकवीर, कई रिकॉर्ड ध्वस्त!

  • ,
  • टाटा संस ने चंद्रशेखरन को तीसरी बार चेयरमैन बनाने को मंजूरी दी, टाटा ट्रस्ट ने किया विरोध, बताया अवैध