क्रिकेट

T20 वर्ल्ड कप में राशिद खान ने रचा इतिहास, 17 साल बाद तोड़ा इस दिग्गज का रिकॉर्ड

राशिद खान टी20 वर्ल्ड कप में 4 विकेट लेने वाले तीसरे कप्तान बन गए हैं। इसके पहले ये कारनामा न्यूजीलैंड के कप्तान डेनियल विटोरी और ओमान के कप्तान जीशान मकसूद ही कर सके हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

राशिद खान की कप्तानी में अफगानिस्तान की टीम ने शनिवार 8 जून को न्यूजीलैंड की टीम को 75 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम ने इतिहास रच दिया है। ये पहली बार है, जब अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को हराया है। इस मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए राशिद ने अपने चार ओवर के स्पेल में न्यूजीलैंड के खिलाफ केवल 17 रन दिए और 4 विकेट भी चटकाए। इसके साथ ही उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया है।

राशिद खान टी20 वर्ल्ड कप में 4 विकेट लेने वाले तीसरे कप्तान बन गए हैं। इसके पहले ये कारनामा न्यूजीलैंड के कप्तान डेनियल विटोरी और ओमान के कप्तान जीशान मकसूद ही कर सके हैं। इतना ही नहीं इस प्रदर्शन से राशिद खान टी20 वर्ल्ड कप की एक पारी में सबसे बेहतरीन गेंदबाजी करने वाली कप्तान भी बन गए हैं। उन्होंने डेनियल विटोरी के 17 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। डेनियल विटोरी ने 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ 4 ओवर में 20 रन देकर 4 विकेट झटके थे। हालांकि 2021 में ओमान के कप्तान जीशान मकसूद ने इस रिकॉर्ड की बराबरी की थी लेकिन तोड़ नहीं पाए थे।

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले फिल्डिंग का फैसला किया। अफगानिस्तान ने गुरबाज और इब्राहिम जदरान के बीच पहले विकेट के लिये 103 रन की साझेदारी के दम पर छह विकेट पर 159 रन बनाये। आईपीएल चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स के लिये खेलने वाले गुरबाज ने 56 गेंद में पांच चौकों और पांच छक्कों की मदद से 80 रन बनाये। वहीं इब्राहिम 41 गेंद में 44 रन बनाकर आउट हुए।

जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 15।2 ओवर में 75 रन पर आउट हो गई जो टी20 क्रिकेट में उसका चौथा न्यूनतम स्कोर है। फारूकी और राशिद दोनों ने 17 । 17 रन देकर चार-चार विकेट लिये। गुरबाज और इब्राहिम ने युगांडा पर पहले मैच में मिली 125 रन से जीत में 154 रन की साझेदारी की थी। टी20 विश्व कप में लगातार दो शतकीय साझेदारियां करने वाली यह तीसरी जोड़ी और पहली सलामी जोड़ी है।

दोनों 15वें ओवर तक डटकर बल्लेबाजी करते रहे जब तक कि इब्राहिम आउट नहीं हुए। गुरबाज 20वें ओवर में पवेलियन लौटे। सीमित ओवरों के पिछले छह विश्व कप में कम से कम सेमीफाइनल तक पहुंची न्यूजीलैंड टीम खिताब के प्रबल दावेदारों में से एक मानी जा रही है। उसने हालांकि कोई अभ्यास मैच नहीं खेला और अधिकांश कीवी खिलाड़ियों ने कई दिनों से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है । उन्होंने कई कैच टपकाये, ओवरथ्रो किये और फील्डिंग में ढिलाई बरती।

दस ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर बिना किसी नुकसान के 55 रन था। उसके बाद इब्राहिम और गुरबाज ने आक्रामक तेवर अख्तियार करके रनगति को तेजी से आगे बढाया और आखिरी दस ओवरों में 104 रन बने। न्यूजीलैंड के लिये सिर्फ दो ही बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स (18) और मैट हेनरी (12 ) दोहरे अंक तक पहुंच सके।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • 'राजस्थान पंचायत चुनाव के नतीजे से डरी मोहन सरकार', मध्यप्रदेश में सहकारी समितियां के चुनाव एक साल बढ़ाए जाने पर बोली कांग्रेस

  • ,
  • Gold-Silver Price Today: आज सोना-चांदी खरीदने जा रहे हैं तो रुकें! पहले चेक कर लें 24 कैरेट और 22 कैरेट के नए भाव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, धारवाड़ पुलिस कमिश्नर के पास आया ईमेल

  • ,
  • शेख हसीना की वापसी की तारीख का ऐलान, 16 दिसंबर को लौटेंगी, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग

  • ,
  • दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर लगेगी पाबंदी? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सुझाव, किन वाहनों पर पड़ेगा असर?