क्रिकेट

ऋषभ पंत की सेहत को लेकर DDCA के डायरेक्टर श्याम शर्मा ने दी अहम जानकारी, कहा- मुस्करा रहे हैं, लेकिन...

श्याम शर्मा ने कहा, "पंत के इलाज के भविष्य की योजना बीसीसीआई द्वारा तय की जायेगी। इस बारे में फैसला करने के लिए बीसीसीआई ही अधिकृत है। मैं सद्भावना के तौर पर यहां आया हूं क्योंकि हमारे अध्यक्ष रोहन जेटली ने मुझसे जाने और पंत से मिलने के लिए कहा।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के डायरेक्टर श्याम शर्मा चोटिल ऋषभ पंत को देखने देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल पहुंचे। यहां वो ऋषभ पंत के परिजनों से बात करेंगे। श्याम शर्मा ने देहरादून से आईएएनएस से कहा, "मैं मोरल सपोर्ट के लिए आया हूं। बीसीसीआई ही उनके स्वास्थ्य को लेकर जानकारी देगी वो परिवार की तरह है। वह अब ठीक है। अब मुस्करा रहा है और उबर रहा है। यह अच्छा है कि वह तेजी से उबर रहा है। वह फिलहाल आईसीयू में है।"

बता दें कि, बीते दिन सुबह जब ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट हुआ था। उस दौरान ऋषभ पंत को रुड़की के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पंत के दाहिने पैर का एक्सरे भी कराया गया था, जिसमें यह पता चला था कि ऋषभ पंत के पैर में काफी गंभीर चोटें आई हैं।

हालांकि, निजी अस्पताल की ओर से किए गए एक्स- रे की रिपोर्ट भी अब वायरल होने लगी है। इसके बाद ऋषभ को देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि कल देर शाम बीसीसीआई ने ऋषभ पंत का मेडिकल बुलेटिन जारी किया था, जिसमें सिर और पैर में लगी चोटों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई थी।

श्याम शर्मा ने कहा, "पंत के इलाज के भविष्य की योजना बीसीसीआई द्वारा तय की जायेगी। इस बारे में फैसला करने के लिए बीसीसीआई ही अधिकृत है। मैं सद्भावना के तौर पर यहां आया हूं क्योंकि हमारे अध्यक्ष रोहन जेटली ने मुझसे जाने और पंत से मिलने के लिए कहा। ऋषभ पंत हमारे बच्चे की तरह है। मैं यहां उसका मनोबल बढ़ाने आया हूं।"

उन्होंने कहा कि फिलहाल पंत को दिल्ली ले जाने के लिए एयरलिफ्ट करने की जरूरत नहीं है। बाकी जो कुछ भी करना है उसका फैसला बीसीसीआई करेगा। जो भी सर्वश्रेष्ठ इलाज होगा वह उन्हें दिया जाएगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: किश्तवाड़ में फटा बादल, कई वाहन बहने से मची अफरा-तफरी, सभी स्कूलों में छुट्टी का आदेश

  • ,
  • सिनेजीवन: आशुतोष राणा बोले- छात्र देश का भविष्य, उनकी बात सुननी चाहिए और सलमान खान ने संजय दत्त के लिए किया खास पोस्ट

  • ,
  • CWG 2026: सिर्फ 30 मिनट में 2 गोल्ड, मुक्केबाजी में प्रीति के बाद जैस्मिन ने दिखाया दमखम

  • ,
  • हॉकी इंडिया के बोर्ड की सहमति के बिना जर्सी का रंग कैसे बदला गया? खड़गे का सवाल, बोले- निर्णय पर पुनर्विचार हो

  • ,
  • कुलगाम आतंकी हमला: बेहतर भविष्य के लिए छत्तीसगढ़ से कश्मीर गए थे दीपक और भूपेंद्र, एक था परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य